सोशल मीडिया सेंसेशन एल्विश यादव की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं. बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर बनने के बाद से ही वो चर्चा में बने हुए हैं. लगातार इंटरव्यूज दे रहे हैं. उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और शो जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया. एल्विश यूट्यूब पर लगातार एक्टिव हैं. हाल ही में उन्होंने अपने नए घर की गुड न्यूज अपने फैंस को दी.
एल्विश ने खरीदा नया घर
एल्विश ने नया घर खरीदा है. उन्होंने यूट्यूब पर अपने घर की झलक फैंस को दिखाई है. घर दिखाते हुए एल्विश ने कहा- तो फाइनली बिग बॉस के बाद मैं पहली बार अपने नए घर पर आया हूं. एल्विश का नया घर अंडर कंस्ट्रक्शन में हैं.
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 काफी चर्चा में रहा था. शो के टॉप 5 में एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, पूजा भट्ट, बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी थे. वहीं अभिषेक मल्हान फर्स्ट रनरअप थे और मनीषा रानी सेकंड रनरअप थीं. घर से निकलने के बाद भी सभी स्टार्स चर्चा में बने हुए हैं.
बिग बॉस 17 में नजर आएंगे एल्विश यादव?
बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद अब बिग बॉस 17 में उनकी एंट्री को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है. एल्विश अपने व्लॉग में बताया, ‘सोच ना रहे भाई, एक हिंट या क्लू या सरप्राइज दे दूं क्या? क्या बिग बॉस 17 हम हैं? ये है, मैं हूं या हममें से कोई हो सकता है. पता नहीं. लेकिन इस बार कोई ना कोई यूट्यूबर जरूर होगा.’
बता दें कि एल्विश यादव 25 साल के पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर हैं. उन्होंने यूट्यूब के जरिए पॉपुलैरिटी हासिल की थी. वो यूट्यूब के जरिए फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स देते हैं.
यह भी पढे –
अगर आपको भी पेट में है ये दिक्कत तो हो जाएं सावधान! जानिए,कहीं ये कैंसर की शुरुआत तो नहीं है
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check