नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए इस वक्त कास्टिंग जोर-शोर से चल रही है। फिल्म में विभिन्न भूमिकाओं के लिए लोकप्रिय अभिनेताओं को लिया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अभिनेत्री साई पल्लवी सीता की भूमिका निभाएंगी।
अब फिल्म ‘रामायण’ में महानायक अमिताभ बच्चन की भी एंट्री हो गई है और वह दशरथ का किरदार निभाएंगे। इससे पहले भी अमिताभ को फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ रामा’ के लिए दशरथ का रोल ऑफर किया गया था। फिल्म ‘रामायण’ की कास्टिंग की बात करें तो फिल्म में सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में नजर आने वाले हैं।
केजीएफ स्टार यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। कुंभकर्ण का किरदार बॉबी देओल निभाएंगे। लारा दत्ता कैकेयी और विजय सेतुपति विभीषण की भूमिका निभाएंगे। फिल्म ‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी करेंगे और यह फिल्म 2025 में रिलीज होने की संभावना है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check