चुनाव आयोग (ईसी) ने बताया केरल एक्साइज विभाग ने मैसूरु ग्रामीण जिले के चामराजनगर लोकसभा क्षेत्र से , 98 करोड़ की बीयर जब्त की है.आयकर (आईटी) विभाग और स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) ने 3 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद किया है.
लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है.चुनाव आयोग (EC) ने गुरुवार को कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले, केरल उत्पाद शुल्क विभाग ने मैसूरु ग्रामीण जिले के चामराजनगर लोकसभा क्षेत्र से 98.52 करोड़ रुपये की शराब जब्त की है.आयकर विभाग और स्टेटिक सर्विलांस टीम ने 3 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद किए हैं.
EC के अनुसार, चामराजनगर से 98.52 करोड़ रुपये की 1.22 करोड़ लीटर बीयर जब्त की गई. आयोग ने कहा कि आयकर विभाग ने बेंगलुरु उत्तर संसदीय क्षेत्र से 2.20 करोड़ रुपये जब्त किये. एसएसटी ने कलबुर्गी जिले के गुलबर्गा निर्वाचन क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 35 लाख रुपये और उडुपी-चिक्कमगलुरु निर्वाचन क्षेत्र में 45 लाख रुपये नकद जब्त किए.
लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से 3 अप्रैल तक जिले में 1 करोड़ 95 लाख 47 हजार 179 रुपये की 90 हजार लीटर शराब के साथ 8 लाख 69 हजार 950 रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किये गये हैं. वसूली के सिलसिले में उत्पाद नियमों के उल्लंघन और अन्य अपराधों सहित कुल 278 एफआईआर दर्ज की गई हैं.
आपको बता दे की कर्नाटक में दो चरणों में 26 अप्रैल और 7 मई को लोकसभा चुनाव होंगे. अधिकारी सक्रिय रूप से जनता के साथ जुड़े हुए हैं, टेलीफोन के माध्यम से प्राप्त 157 सूचना अनुरोधों का समाधान कर रहे हैं.सी-व्हिसल ऐप सार्वजनिक शिकायतों का समाधान करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ है. अब तक 59 शिकायतें मिली हैं और उनका तुरंत समाधान किया गया है. जिला चुनाव अधिकारी के रूप में भी काम कर रहे उपायुक्त ने खुलासा किया कि जिले को एनजीआरएस के माध्यम से कुल 92 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से 90 का प्रभावी ढंग से समाधान किया गया है.
यह भी पढ़े:
चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check