लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर 17 मई को हमला हुआ था. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया है. अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. कन्हैया पर उस वक्त हमला हुआ था जब वो स्थानीय पार्षद के साथ पार्टी की बैठक के बाद कार्यालय से बाहर आ रहे थे.
दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर बीते दिनों चुनाव प्रचार के दौरान हमला हुआ था. उन पर स्याही भी फेंकी गई थी. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया है, जिसकी पहचान अजय कुमार (41 साल) के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय कुमार को न्यू उस्मानपुर स्थित उसके घर से अरेस्ट किया गया है. 17 मई को कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर स्याही फेंककर कथित तौर पर हमला किया गया था. यह घटना उस वक्त हुई थी जब कन्हैया स्थानीय पार्षद छाया शर्मा के साथ पार्टी की बैठक के बाद न्यू उस्मानपुर में कार्यालय से बाहर आ रहे थे.
इस मामले में पार्षद छाया शर्मा ने शिकायत देते हुए कहा था कि कुछ लोग आये और उन्होंने कन्हैया कुमार के गले में माला डाल दी. इसके बाद कुछ लोगों ने कन्हैया कुमार पर स्याही फेंक दी. इस दौरान कन्हैया और उनके साथ मारपीट की कोशिश की गई. जब उन्होंने (छाया ने) बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया.आपको बता दें कि पुलिस का कहना है कि छाया शर्मा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 354, 506 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. एक आरोपी अजय को मंगलवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक बता दें कि इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने एक वीडियो जारी किया था. इसमें कहा गया, हम दोनों भाइयों ने थप्पड़ मारकर जवाब दिया है. हमने उनके चेहरे पर स्याही फेंककर और तमाचा मारकर जवाब दिया है कि जब तक हम जैसे सनातनी शेर जिंदा हैं, भारत के टुकड़े कोई नहीं कर सकता. उनके लोगों ने हमारा सिर फोड़ दिया है.
यह भी पढ़ें:
गोली कांड के बाद इंटरनेट सेवा बंद, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ शहर
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check