भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड और बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के मशहूर अभिनेता हैं। इतना ही नहीं, वह राजनीति में भी सक्रिय हैं और 2019 में बीजेपी के टिकट पर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से जीते थे।रवि किशन पांच लग्जरी कार और एक बाइक के मालिक हैं.रवि किशन ने अपने एफिडेविट में अपनी गाड़ियों और उनकी कीमत की जानकारी भी दी है. इसमें रवि किशन ने जानकारी दी है कि उनके पास एक टोयटा इनोवा भी है.
भोजपुरी सिनेमा में अमिताभबच्चन कहे जाने वाले रवि किशन सुपरस्टार चुनाव मैदान में हैं. लोकसभा चुनाव 2024 में वह उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. गोरखपुर लोकसभा सीट पर आखिरी यानी सातवें चरण में एक जून को मतदान होंगे. लेकिन प्रचार कार्य शुरू हो चुका है और सुपरस्टार यहां पर खूब मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने नामांकन के दौरान जो एफिडेविट जमा किया था, अगर उस पर नजर डाली जाए तो रवि किशन पांच आलीशान कार और एक बाइक के मालिक हैं.
रवि किशन ने अपने एफिडेविट में अपनी गाड़ियों और उनकी कीमत की जानकारी भी दी है. इसमें रवि किशन ने जानकारी दी है कि उनके पास एक टोयटा इनोवा है, जिसकी 7,91,346 रुपये है. उनके पास एक मर्सडीज बेंज भी है जिसकी कीमत उन्होंने 6,35,757 रुपये बताई है. रवि किशन जगुआर फेपस के भी मालिक हैं, जिसकी 24,46,766 रुपये बताई गई है. वे एक फॉरच्यूनरकार के भी मालिक हैं जिसकी कीमत 17,50,000 रुपये हैं. इसके अलावा उनके पास बीएमडब्ल्यू एक्स 5 कार भी है. यही नहीं उनके पास एक बाइक भी है. उनके पास एक हार्ले डेविडसन की स्ट्रीट बॉब बाइक है जिसकी कीमत 2,81,973 रुपये बताई गई है.
यह भी पढ़ें:
सुप्रीम कोर्ट से एयरलाइन कंपनी को मिली बड़ी राहत, कहा एयर इंडिया अब एक सरकारी यूनिट नहीं
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check