कॉमेडियन भारती सिंह यूट्यूब पर खासी एक्टिव रहती हैं. वो व्लॉग के जरिए फैंस को अपडेट्स देती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने फैजल शेख संग एक टॉक शो के लिए Collaborated किया. इस दौरान भारती ने बताया कि उन्होंने फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए कोई भी पैसा नहीं लिया था.
भारती सिंह ने फिल्म के लिए नहीं किया चार्ज
भारती ने हंसते हुए कहा, ‘ये सच है कि हमने चार्ज नहीं किया. उन्होंने पूरे विज्ञापन के बारे में बात की थी. जब हम वैनिटी वैन में पहुंचे शूट के लिए तो हम जो अमाउंट चार्ज करने वाले थे, वहां उससे भी डबल अमाउंट की चीजें रखी हुई थी. मैं उनकी तरफ से वो प्यार देखकर बहुत इमोशनल हो गई थी. मैंने और करण सर साथ में कई शोज किए हैं इसीलिए वो मेरे भाई की तरह हैं. उन्होंने मुझे कहा था- भारती बिंदास बोलना. जब हम शूट के लिए गए तो वहां पर ब्रांडेड Goodies रखी हुई थी. मुझे रखा वो किसी का पार्सल है तो तभी एक लड़के ने कहा कि मैम करण सर ने ये आपके लिए रखा है. फिर हर्ष ने आकर कहा कि वैन में भी बॉक्स हैं. ये सब करण का प्यार है.’
आगे भारती ने मजाक में कहा कि अगर हमें फिल्म एक्सपेंसिव बैग्स के एक्सचेंज में मिलती तो मैं वो ब्रांडेड बैग्स ही लेती.
बता दें कि हर्ष और भारती ने फिल्म में कैमियो रोल किया है. वो एक विज्ञापन में नजर आए हैं. फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना
यह भी पढे –
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check