बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इसमें सुनील शेट्टी, सुष्मिता सेन, विद्या बालन, हेमा मालिनी, अनुपम खेर समेत बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहे।मैरून हॉल्टर नेक ब्लाउज और मैचिंग लहंगे में शिल्पा ने शाही अंदाज दिखाया।
उन्होंने दुपट्टे के साथ अपने लुक को पूरा किया, बाल खुले थे और ईयररिंग्स के साथ लुक शानदार था। राज ने गोल्डन कुर्ता पायजामा और मैरून दुपट्टा पहना था।सुनील शेट्टी के साथ उनकी पत्नी माना शेट्टी भी थीं। पार्टी में शिल्पा की मां और बहन शमिता भी मौजूद थीं।
सुष्मिता सुनहरे रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने अपने लुक को हीरे के हार के साथ पूरा किया। उनके साथ उनके एक्स-बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी थे।पार्टी में हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा देओल भी मौजूद रहीं। बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ ने सुनहरे बॉर्डर वाली मैजेंटा साड़ी पहनी थी, जबकि ईशा ने भूरे रंग का फ्लोरल गाउन पहना था।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check