यूपी के आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के करतालपुर में स्थित एक निजी स्कूल के प्रबंधक से रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक स्कूल प्रबंधक आलोक मिश्रा से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है, साथ ही रुपए न देने पर जान से मार देने की धमकी भी दी गई है।
मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि पड़ोस गांव छोटी हरैया के रहने वाले पियूष और उसके पिता जगदीश उपाध्याय अपराधी किस्म के है।
उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग 11 सितंबर को कार्यालय में आए और कहा कि 35 साल पूर्व तुम्हारे पिता को डेढ़ लाख रुपये दिया हूं, उसे अब वापस कर दो। 26 को पिता-पुत्र पुनः आए और कहा कि आज अंतिम दिन है, शाम तक पैसा पहुंचा देना नहीं तो जान से मार देंगे।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check