भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता-गायक अरविंद अकेला कल्लू का गाना माटी के माई रिलीज हो गया है। गाना माटी के माई के जरिए अरविंद अकेला कल्लू शक्ति की देवी मां दुर्गा की महिमा को लेकर आये हैं।
अरविंद अकेला कल्लू ने बताया कि हर साल वह देवी दुर्गा के गीत गाते हैं और जिसे दर्शकों का भी खूब प्यार और दुलार मिलता है। उन्होंने कहा कि इस बार भी यह गाना बेहद खूबसूरत है और दर्शकों को यह खूब पसंद भी आएगा।
उन्होंने कहा कि 09 दिन के उपवास के साथ मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है जिसमें संगीत के जरिए हम नवदुर्गा की स्तुति भी करते हैं हमारा यह गाना देवी दुर्गा के भक्तों को समर्पित है। अरविंद अकेला कल्लू का गाना माटी के माई कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इसके गीतकार आशुतोष तिवारी हैं और संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं। प्रोड्यूसर आशु बाबा हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check