अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म ‘एक था विलेन रिटर्न्स’ में दिखाई दिए थे. अब एक्टर एक नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं. रिपोर्टस में कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आने वाले हैं. हालांकि मेकर्स ने इसका खुलासा नहीं किया है लेकिन खबरें आ रही हैं कि अर्जुन फिल्म में विलेन के रोल में नजर आएंगे.
अजय देवगन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे. वे फिल्म में विलेन का रोल निभाने वाले हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण फिल्म में पहली लेडी सिंघम बनेंगी. वे फिल्म में अजय की बहन का रोल अदा करेंगी.
कहानी में होगा ये ट्विस्ट
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने कहा, जी हां अर्जुन कपूर रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स में शामिल हो रहे हैं और हैरानी की बाच यह है कि इस बात को रोहित और उनकी टीम ने सीक्रेट रखा है. हालांकि, कहानी में ट्विस्ट ये है कि अर्जुन हीरो नहीं बल्कि विलेन का किरदार निभा रहे हैं. अर्जुन 4 सुपरकॉप- सिंघम, सिम्बा, सूर्यवंशी और लेडी सिंघम के खिलाफ विलेन होंगे.
पुष्पा 2: द रूल के साथ रिलीज होगी ‘सिंघम अगेन’
‘सिंघम अगेन’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है जिसके मुताबिक फिल्म साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल के साथ ही 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी. ऐसे में खबरें आ रही हैं कि फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन हो सकती है. हालांकि मेकर्स की तरफ से इसे लेकर कोई अपडेट नहीं आई है.
पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं एक्टर
अर्जुन कपूर की बात करें तो एक्टर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में वे अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ ब्रेक अप करने को लेकर सुर्खियों में थे.
यह भी पढे –
किफायती कीमत पर Infinix Hot 30 5G स्मार्टफोन का स्टाइलिश लुक जीत सकता है दिल, फीचर्स भी दमदार
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check