करण जौहर का लोकप्रिय चैट शो कॉफी विद करण 8 अपने पहले एपिसोड से ही जबरदस्त चर्चा में है। पिछले कई एपिसोड्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब कॉफी विद करण 8 का नया प्रोमो सामने आ चुका है। इस सप्ताह बॉलीवुड के दो अभिनेता आदित्य रॉय कपूर अपने करीबी दोस्त और अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ कॉफी विद करण 8 की शोभा बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
करण ने अपने इंस्टाग्राम पर कॉफी विद करण 8 का नया प्रोमो वीडियो साझा करते हुए लिखा, बैठ जाइए। अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर इस सप्ताह काउच की शोभा बढ़ाने आ रहे हैं। यह एपिसोड गुरुवार (14 दिसंबर) को डिज्नी+हॉटस्टार पर प्रसारित होगा।
सामने आए प्रोमो में अर्जुन और आदित्य अपनी निजी और पेशेवर दोनों जिंदगी पर खुलकर बात करते नजर आए आदित्य ने उनकी कथित गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री अनन्या पांडे के बारे में भी बात की।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check