सरसों तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाने से दूर हो सकती हैं बालों की ये 5 समस्याएं

आम का अचार डालना गो या फिर सब्जी को फ्राई करना, लगभग हर भारतीय घरों में इन सभी चीजों के लिए सरसों तेल का इस्तेमाल किया जाता है। काफी कम लोग होते हैं जो अपने बालों और स्किन पर सरसों का तेल लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सरसों का तेल बालों को मजबूत और काला करने में प्रभावी होता है। इस तेल में मौजूद गुण बालों की जड़ों को मजबूत कर सकता है। खासतौर पर अगर आप इसमें नींबू का रस मिक्स करके लगाते हैं, तो इससे डैंड्रफ की परेशानियां भी कम की जा सकती हैँ। आइए जानते हैं बालों के लिए सरसों का तेल और नींबू के फायदे क्या है?

बालों के लिए सरसों का तेल और नींबू के फायदे- बालों के लिए सरसों का तेल अमृत के समान हो सकता है। यह आपके बालों और स्कैल्प को सुरक्षा प्रदान कर सकता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 एसिड, ओमेगा 6 फैटी एसिड और विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट्स बालों की कई परेशानियों को कम कर सकता है। वही, नींबू के इस्तेमाल से आपके बाल घने, संक्रमण मुक्स बन सकते हैं। आइए जानते हैं बालों के लिए सरसों का तेल और नींबू के फायदे –

प्राकृतिक कंडीशनर- सरसों का तेल अल्फा फैटी एसिड से भरपूर, जो आपके बालों की नमी प्रदान करता है। अगर आप रोजाना अपने बालों मेें सरसों तेल के साथ नींबू मिक्स करते लगाते हैं तो यह आपके बालों को फ्रेश और बाउंसी रखता है। आपके बालों के लिए सरसों का तेल एक प्राकृतिक कंडीशनर की तरह कार्य करता है जो बालों को मुलायम, चिकना, रेशमी और कोमल बनाता है।

बालों को देता है पोषण- कई लोग अपने झड़ते और टूटते बालों की परेशानी से तंग रहते हैं। झड़ते और टूटते बालों का कारण बालों को सही पोषण न मिल पाना होता है। इससे आपके बाल धीरे-धीरे डैमेज होने लगते हैं। अगर आप नियमित रूप से सरसों के तेल से अपने बालों की मसाज करते हैं तो आपके बाल अंदर से मजबूत हो सकते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता- झड़ते और बेजान बालों के लिए सरसों का तेल और नींबू का तेल काफी हेल्दी हो सकता है। नियमित रूप से इस तेल से बालों की मसाज करने से आपके बालों में सर्कुलेशन बेहतर तरीके से हो सकता है।

बालों के विकास को देता है बढ़ावा

सरसों के तेल के साथ नींबू का रस लगाने से बालों की नियमित मालिश करें। यह आपके बालों को मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बनाए रखता है। यह एंटीऑक्सिडेंट और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।

डैंड्रफ को करता है कम
सरसों का तेल और नींबू का रस एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो डैंड्रफ के लिए फायदेमंद है। इससे डैंड्रफ की परेशानी कम की जा सकती है।

सरसों का तेल और नींबू का रस बालों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे आपको काफी लाभ मिलेंगे। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी समस्या बढ़ रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर से परामर्श जरूर लेँ।

यह भी पढ़े:

बालों पर लगाएं आंवला और शिकाकाई से बने ये 3 हेयर मास्क, मिलेंगे कई फायदे