नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये चीज, कुछ ही दिनों में सफेद बाल हो जाएंगे काले

बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना एक आम बात है। लेकिन आज के समय में कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं।इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे प्रदूषण, गलत खान-पान, खराब जीवनशैली और केमिकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से सफेद बालों की समस्या हो सकती है। ज्यादातर लोग अपने सफेद बालों को काला करने के लिए हेयर डाई, मेहंदी और कलर का इस्तेमाल करते हैं।लेकिन इनमें हानिकारक रसायन होते हैं जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप अपने बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने के लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे असरदार घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके बालों को प्राकृतिक रूप से काला बना सकता है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में विस्तार से .

सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल के तेल में कलौंजी के बीज मिलाएं।

आप अपने सफ़ेद बालों को काला करने के लिए नारियल तेल और कलौंजी का उपयोग कर सकते हैं। जी हां, ये दोनों चीजें बालों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। कलौंजी के बीज में फैटी एसिड, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो डैंड्रफ को दूर करने के साथ-साथ सफेद बालों की समस्या को भी दूर कर सकते हैं। इसके अलावा, यह बालों के विकास में भी मदद कर सकता है। नारियल का तेल सिर की त्वचा को पोषण देता है। साथ ही यह बालों को लंबा और काला बनाने में भी मददगार है।

आवश्यक सामग्री

1 कटोरी नारियल तेल 2-3 चम्मच कलौंजी के बीज ,सफेद बालों की परेशानी को दूर करने के लिए सबसे पहले नारियल के तेल को गर्म कर लें। फिर इसमें  कलौंजी के बीज डालें और इसे 5 से 10 मिनट के लिए पकाएं। जब तेल उबल जाए, तो इसे ठंडा करके छान लें। इसके बाद आप इसे किसी बोतल में डाल कर रखें और अपने बालो में लगाये

इसे ऐसे उपयोग करें

इस तेल को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। लगभग 10 मिनट तक धीरे-धीरे मालिश करें। इसे रात भर अपने बालों पर लगा रहने दें। सुबह बालों को माइल्ड शैम्पू की मदद से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इस तेल का इस्तेमाल करने से बाल धीरे-धीरे काले होने लगेंगे। साथ ही बालों के झड़ने की समस्या भी दूर हो जाएगी।

यह भी पढ़े:

मुल्तानी मिट्टी हर तरह की त्वचा के लिए काम करती है, बस इसके इस्तेमाल का सही नुस्खा जान लें।