बालों को घना और मजबूत रखने के लिए बालों की देखभाल करना जरूरी है। लेकिन बिजी लाइफस्टाइल के कारण बालों की देखभाल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग सैलून के हेयर ट्रीटमेंट या मार्केट के केमिकल प्रोडक्ट पर निर्भर होने लगते हैं। ये चीजें बालों पर शुरुआत में तो असर करती हैं, लेकिन लंबे समय में बालों को नुकसान करने लगती हैं। ऐसे में काम आते हैं बरसों से अपनाएं जा रहे दादी-नानी के घरेलू नुस्खे। पुराने नुस्खों के मुताबिक बालों के लिए आंवला, रीठा और शिकाकाई बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। अगर इन्हें हेयर मास्क की तरह लगाया जाए, तो ये बालों की कई समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।
पहले जानें बालों के लिए क्यों फायदेमंद है आंवला, रीठा और शिकाकाई-
आंवला में शिकाकाई में मौजूद आवश्यक गुण ब्लड फ्लो बढ़ाते हैं, जिससे हेयर हेल्थ बेहतर होती है। इसमें एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ कंट्रोल करते हैं। ये तीनों चीजें बालों में नमी और शाइन बनाए रखते हैं।
बालों पर लगाएं आंवला और शिकाकाई से बने ये हेयर मास्क-
डैंड्रफ के लिए हेयर मास्क
अगर आपको डैंड्रफ या सिर में खुजली की समस्या है तो आंवला, रीठा और शिकाकाई का यह हेयर मास्क काफी असरदार हो सकता है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए बाउल में 4 चम्मच आंवला रस मिलाएं। अब इसमें 2 चम्मच शिकाकाई पाउडर और 2 चम्मच रीठा पाउडर मिलाएं। पेस्ट तैयार करके बालों में लगाएं और 30 से 35 मिनट तक रहने दें।
बालों का झड़ना कम करे
आंवला, रिठा और शिकाकाई के इस्तेमाल से बालों का झड़ना भी कंट्रोल रहता है। हेयर मास्क बनाने के लिए तीनों चीजों को एक-एक चम्मच बाउल में लीजिये। इसमें 1 चम्मच गुलाब जल और ½ चम्मच कपूर लीजिये। इस पेस्ट को नॉर्मल बनाकर बालों में लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से बाल धोएं।
बालों को सफेद न होने दें
कुछ लोगों के बाद समय से पहले सफेद होने लगते हैं। ऐसे में यह हेयर मास्क अच्छा विकल्प हो सकता हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए बाउल में 2-2 चम्मच आंवला, रिठा और शिकाकाई पाउडर लीजिए। इसमें 4 चम्मच मेहंदी पाउडर मिलाएं। पेस्ट तैयार करके बालों में लगाएं इसे 1 घंटे तक लगाकर रखें।
अगर आपका स्कैल्प से जुड़ी कोई समस्या है, तो इसका इस्तेमाल किसी ब्यूटी एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें।
यह भी पढ़ें:
केराटिन ट्रीटमेंट लेने के बाद झड़ रहे हैं बाल तो अपनाएं ये टिप्स, कम हो जाएंगे बाल झड़ना
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check