बर्फ की मदद से आप त्वचा संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। हम देखते हैं कि गर्मी के मौसम में न केवल चेहरे की चमक खो जाती है, बल्कि अत्यधिक तेल निकलने के कारण चेहरे पर दाने भी निकल आते हैं। ऐसे में आइस थेरेपी न सिर्फ आपके चेहरे के दाग-धब्बे ठीक करती है, बल्कि चेहरे पर ग्लो भी लाती है। खास बात यह है कि रोजाना चेहरे पर बर्फ के टुकड़े लगाने से कील-मुंहासे और झुर्रियां दूर हो जाती हैं।
चेहरे पर ग्लो लगाने के लिए इस तरह लगाएं बर्फ
अगर आप चेहरे पर परफेक्ट ग्लो लाना चाहते हैं तो बर्फ मदद करेगी। इसके लिए रोज सुबह चेहेर पर बर्फ का टुकड़ा लें और उसे किसी कपड़े या प्लास्टिक बैग में लपेट लें। फिर चेहरे पर लगाएं। इसे हल्के हाथों से रब करें और चेहरे पर सर्कुलर यानी घड़ी की चलने की दिशा में घुमाएं। ऐसा 2 मिनट तक करने से निखार वापस आएगा।
मुंहासो से छुटकारा पाने के लिए इस तरह लगाएं बर्फ
बर्फ की मदद से आप चेहरे पर आने वाले मुंहासों से भी राहत पा सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बर्फ की मसाज से मुंहासों से छुटकारा मिलता है। इसके लिए सबसे पहले चेहरा धोकर सुखा लें। फिर अब कपड़े या प्लास्टिक बैग में लिपटे हुए बर्फ से सर्कुल यानी हाथों को गोलाकार में घुमाते हुए चेहरे की 10 मिनट मसाज करें। रोज ऐसा करने से आपको मुंहासो से छुटकारा मिल सकता है।
झुर्रियों को कंट्रोल करता है बर्फ
चेहरे की झुर्रियों को कम करने में भी बर्फ मददगार है। चेहरे पर बर्फ के टुकड़े लगाने से झुर्रियों को कंट्रोल किया जा सकता है। ये न केवल मौजूदा झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं, बल्कि नई झुर्रियों को आने से भी रोकते हैं।
डार्क सर्कल्स को कम करते हैं बर्फ के टुकड़े
बर्फ के टुकड़े आंखों के डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। डार्क सर्कल्स में आइस क्यूब को गुलाब जल और खीरे के रस के साथ लगाने से बहुत फायदा होता है। अगर आप ये उपाय कुछ दिन तक जारी रखेंगे तो जल्द ही आपको परिणाम दिखाई देने लगेगा।
यह भी पढ़ें:
बालों पर लगाएं चाय पत्ती और करी पत्ते का स्पेशल पैक, बाल बनेंगे खूबसूरत-लंबे
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check