बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ियों में से एक मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन आज 3 जून को शादी की 51वीं सालगिरह मना रहे हैं। ऐसे में इस जोड़ी को परिवार वालों से लेकर फैंस और दोस्तों ने ढेर सारी बधाई दी हैं। सुबह से ही सोशल मीडिया पर इस कपल को विश करने की होड़ लगी हैं। ऐसे में अब नाती नव्या नवेली नंदा ने भी अपने नाना-नानी पर प्यार बरसाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस पावर कपल की एक पुरानी तस्वीर साझा की है।
नव्या नवेली नंदा ने साझा की रोमांटिक फोटो
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या भले ही इंडस्ट्री का अभी हिस्सा न बनी हो, लेकिन स्टार किड्स में शामिल हैं। नव्या हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। वह अपने नाना और नानी के बहुत ही करीब है, जिसके चलते उन्होंने अपने फेवरेट कपल को वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई भी दी है। श्वेता बच्चन की बेटी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिग बी और जया की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन, 51 साल हैपी एनिवर्सरी।
अमिताभ बच्चन ने साझा की तस्वीर
अमिताभ बच्चन ने भी एक्स अकाउंट पर सुबह-सुबह अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वह अपने घर के मंदिर में भगवान शिव पर दूध चढ़ाते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता वुलन कैप और ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड जिपर पहने नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने एक्स पर इस तस्वीर को शेयर कर लिखा है, ओम नम: शिवाय।
अभिनेता की आने वाली फिल्में
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द फिल्म कल्कि 2898ए़डी में नजर आएंगे। उनके साथ अभिनेता प्रभास और दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी भी नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें:
अगर तेज इंटरनेट चाहते हैं तो कभी न करें राउटर के साथ ये गलतियां
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check