केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 28 जनवरी से प्रस्तावित दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरा टल गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।उन्होंने कहा, ”अमित शाह जी की 28 जनवरी से होने वाली पश्चिम बंगाल की दो दिवसीय यात्रा स्थगित कर दी गई है।
उनकी यात्रा की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।”शाह को पूर्व मेदिनीपुर जिले के मेचेदा में 29 जनवरी को एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करना था और लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का मूल्यांकन करने के लिए संगठनात्मक बैठकें करनी थीं।
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बंगाल की 42 संसदीय सीट में से भाजपा ने 18 सीट जीती थी और आगामी लोकसभा चुनाव में 35 से अधिक सीट हासिल करने का लक्ष्य रखा है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check