हाल ही में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के ट्रेलर लॉन्च पर बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी एक्टर ने कहा कि सफलता या असफलता किसी के वश में नहीं होती.
बॉलीवुड सितारों की बात करें तो एक नाम अक्षय कुमार का भी है। अक्षय कुमार ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में कीं जो काफी हिट रहीं या फिर ऐसा भी दौर आया जब उनकी फिल्में बैक टू बैक फ्लॉप हो रही थीं। हालांकि, दौर कोई भी रहा हो, बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार कभी पीछे नहीं हटे और लगातार काम करते रहे।हाल ही में अक्षय की सात फिल्मों में से 6 फ्लॉप रही हैं। अब अक्षय कुमार बड़े मियां छोटे मियां से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।
उन्होंने बड़े मियां छोटे मियां की पूरी टीम के साथ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया. इस दौरान अक्षय कुमार ने अपनी बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों पर कहा कि वह अपनी फिल्म को सफल बनाने के लिए सब कुछ करते हैं।अक्षय कुमार कहा,“हम तरह की फिल्म के साथ लगातार कोशिश करते रहते हैं. मैं किसी एक तरह की फिल्म से चिपका नहीं रहता. मैं एक जॉनरा से दूसरे जॉनरा में कूदता रहता हूं. जाहे कामयाबी मिले या नहीं. इसी तरह मैंने हमेशा काम किया है. मैं ये करता रहूंगा. कुछ ऐसा जो सामाजिक हो, कुछ ऐसा जो अच्छा हो, कुछ कॉमेडी या एक्शन.
अक्षय कहते हैं, “मैं हमेशा अलग तरह का काम करता हूं. सिर्फ इसलिए कि लोग कहते हैं ‘सर आज कल कॉमेडी या एक्शन बहुत चल रहा है’ मैं किसी एक जॉनरा के साथ चिपका नहीं रह सकता. इसका मतलब ये तो नहीं कि मुझे सिर्फ ऐक्शन करना चाहिए. एक ही तरह की चीज़ करने लगा तो मैं खुद ही बोर हो जाऊंगा. फिर चाहे वो टॉयलेट एक प्रेमकथा हो, एयरलिफ्ट हो या फिर रुस्तम,
एक्टर ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि अक्षय की फिल्मों को दर्शकों का प्यार नहीं मिल रहा है. एक समय ऐसा भी था जब लगातार 16 फिल्में फ्लॉप हो गई थीं। उस दौर को याद करते हुए एक्टर ने कहा कि उस वक्त भी उन्होंने अपनी वर्कस्टाइल में कोई बदलाव नहीं किया था. ‘मैं वहीं खड़ा रहा और काम करता रहा और अब भी ऐसा ही करूंगा।’
ये भी पढ़े:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check