लोकास्था के महापर्व छठ के अवसर पर भोजपुरी सिनेमा की सुपर स्टार अक्षरा सिंह का गाना निर्मोहिया रिलीज हुआ है। गाना निर्मोहिया में अक्षरा सिंह ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है, जिसकी कोख सूनी है और उसके ससुराल वाले दबाव डाल कर अपने बेटे की दूसरी शादी करवाना चाह रहे हैं।
ऐसे में उस लड़की पर क्या बीतती होगी, जिसका पति भी इस हालत में उसका साथ छोड़ देता है। इस गाने में उसी लड़की की वेदना को अक्षरा सिंह ने सुर, संगीत और इमोशन के जरिए दिखाया है। इसको लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि यह समाज की कुरीति है, जिसका विरोध होना चाहिए।
लेकिन वह पीड़ित महिला के पास जब कोई रास्ता नहीं बचता है, तो वह छठी मां के शरण में जाती है। उन्होंने कहा कि यह गाना देखिए, आपको भी अच्छा लगेगा। मेरा यह लोक गीत आप सबों को समर्पित है। गाना निर्मोहिया को अक्षरा सिंह ने आवाज दी है। लिरिक्स विमल बाबरा का है। म्यूजिक शिशिर पांडेय है। फीट विशाल सिंह हैं। डीओपी पंकज सोनी हैं।
– एजेंसी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check