भोजपुरी सिनेमा की सुपर स्टार अक्षरा सिंह का गाना ‘ऐ हा ऐ हा’ रिलीज हो गया है।
‘गाना “ऐ हा ऐ हा” अक्षरा सिंह एंटरटेनमेंट म्यूजिक चैनल पर रिलीज किया गया है। अक्षरा सिंह ने इस गाने को लेकर कहा कि यह गाना मस्ती भरा है। यह भोजपुरी के लोगों के साथ भोजपुरी पसंद करने वाले सभी लोगों का मनोरंजन करने वाला है। आप भी इस गाने को देखें-सुने और अपना आशीर्वाद दें। उन्होंने कहा कि मुझे दर्शकों के प्यार और आशीर्वाद से प्रेरणा मिलती है। इसलिए मैं उनके लिए नए कान्सेप्ट के साथ नए मिजाज का गाना लेकर आती रहती हूं। यह गाना भी उनमें एक है।
रौशन सिंह के साथ गाना ‘गाना ऐ हा ऐ हा को अक्षरा सिंह ने खूबसूरती से गाया है, जिसे छोटू यादव ने लिखा और कंपोज रौशन सिंह ने किया है। गाने में अक्षरा सिंह, विशाल सिंह और रवि पंडित के बीच की केमिस्ट्री कमाल की है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check