सनी देओल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. गदर 2 साल 2023 की हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. गदर फ्रेंचाइजी में तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया है. दोनों ही फिल्मों में इनकी केमिस्ट्री फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही है. फिल्म में सनी देओल ने तारा सिंह और अमीषा पटेल ने सकीना का किरदार निभाया है. पर क्या आपको पता है अमीषा पटेल सकीना के किरदार के लिए पहली पसंद नहीं थीं. डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अब खुद इस बात का खुलासा कर दिया है.
अनिल शर्मा ने बॉलीवुड ठिकाना को दिए इंटरव्यू में बताया गदर के समय उनके दिमाग में कई एक्ट्रेसेस थीं. उन्होंने 2-3 एक्ट्रेसेस को स्क्रिप्ट सुनाई थी जिसमें से कुछ को पसंद भी आई थी. इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन और काजोल भी शामिल थीं. हालांकि अनिल ने ये बताने से इनकार कर दिया कि उन एक्ट्रेसेस ने गदर को क्यों रिजेक्ट किया था.
हीरोइन और अमरीश पुरी में से किसी एक को चुनना
अनिल ने उसके बाद बताया कि जी स्टूडियो ने एक एक्ट्रेस से बात की थी जो सकीना का रोल निभाने के लिए तैयार हो गई थी लेकिन वह बहुत ज्यादा पैसे चार्ज कर रही थीं. फिल्म का बजट बहुत टाइट था तो प्रोड्यूसर्स ने मुझे अमरीश पुरी और हीरोइन में से किसी एक को चुनने के लिए कहा था.
अनिल शर्मा ने अमरीश पुरी को चुना और प्रोड्यूसर्स
को कहा कि वह कोई नहीं हीरोइन कास्ट करेंगे. उन्होंने कहा- अमरीश पुरी बहुत जरुरी थे उनके बिना फिल्म नहीं बन सकती थी. उन्हें इस तरह के पावरफुल अशरफ अली चाहिए थे.
गदर 2 की बात करें तो ये शाहरुख खान की पठान का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. गदर 2 ने इंडिया में 524.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसने पठान के लाइफटाइम कलेक्शन को बीट कर दिया है.
यह भी पढे –
बारिश में ठप पड़ जाएगा आपका Smartphone! भूलकर भी न करें ये गलती, पड़ जाएंगे लेने के देने
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check