उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भगवान श्री रामलला के श्री अयोध्या धाम में नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने के निमित्त केंद्रीय भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर नगर क्षेत्र में मौजूद समस्त मंदिरों मठों की सफाई के क्रम में आज नगरपालिका परिषद पडरौना अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं संग स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में आज नगर के गांधीनगर वार्ड के साहबगंज स्थित श्री रामजानकी मंदिर व श्री भोलेनाथ मंदिर परिसर में वृहद सफाई किया। अपने सम्बोधन में पालिकाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि प्राणप्रतिष्ठा तिथि 22 जनवरी के पूर्व नगरक्षेत्र के सभी मंदिरों मठों की साफसफाई कर तैयार किये जाने के लक्ष्य के साथ भाजपा कार्यकर्ता तन मन धन से जुड़ चुके हैं।
उन्होंने बताया कि 496 वर्ष बाद यह शुभ घड़ी आयी है कि हमारे आराध्य राजाराम पुनः अपने महल में विराजने वाले हैं जिसे लेकर सम्पूर्ण विश्व आज राममय हो चुका है। उन्होंने जानकारी दी की पीएम मोदी और प्रदेश के मुखिया पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के निर्देशन में पूरे नगर की दीवारें भगवान राम के नाम से रंग दी गयी हैं। और प्राणप्रतिष्ठा के दिन के लिए नगर को सजाया भी जा रहा है।
पीएम मोदी के विजन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि आज अमेरिका की सड़कें भी भगवान राम नाम के बैनरों से पट चुकी हैं साथ ही भारत के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास के लिए मोदी जी की नीतियों को उन्होंने सराहा। इस दौरान उनके साथ अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ,सभासद प्रतिनिधि रामाश्रय गौतम, सुशील टिबरेवाल, सुमित टिबरेवाल, सुगंघ सिंह , मंथन सिंह, आकाश वर्मा, मनीष सिंह ,संजय सिंघल सहित अन्य उपस्थित रहे।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check