बी20 इंडिया एक्शन काउंसिल ऑन अफ्रिकन काउंसिल के प्रमुख सुनील भारती मित्तल ने खाद्य उत्पादन में चल रहे वैश्विक संकट की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए शुक्रवार को कहा कि कृषि के लिए अफ्रीका का रुख करन से दुनिया और खाद्य पारिस्थितिकी तंत्र में बदलाव आ सकता है।
मित्तल ने कहा कि अफ्रीकी आर्थिक एकीकरण गति पकड़ रहा है और उम्मीद जतायी कि अफ्रीका संघ जल्द ही जी20 का स्थायी सदस्य बन जाएगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जी20 में अफ्रीकी का पक्ष ”बेहद महत्वपूर्ण” है।
बी20 समिट इंडिया 2023 को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया की 60 प्रतिशत कृषि योग्य और अभी तक बंजर पड़ी भूमि अफ्रीका में है…आज हम सभी ने देखा है कि दुनिया खाद्य उत्पादन संकट से गुजर रहा है…कृषि के लिए अफ्रीका का रुख करने से शायद कुछ मूल्य वर्धित कृषि हो और पूरी दुनिया बदल जाए।” बिजनेस 20 (बी20) वैश्विक कारोबारी समुदाय के लिए जी20 का आधिकारिक चर्चा मंच है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check