स्वस्थ फेफड़ों के लिए आज ही अपनाए ये सुपरफूड्स

शरीर का सबसे मातवापूर्ण माना जाने वाला अंग जोकि सांस लेने की क्रिया में मदद करता है जिसे लंग्स या फिर फेफड़े के नाम से जाना जाता है। ये हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं। इनका स्वस्थ रहना हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। प्रदूषित वायु के कारण अस्थमा, सांस से जुड़ी समस्या देखी गई है। दिन प्रतिदिन ऐसे रोगियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। प्रदूषित वायु के कारण जब भी हम सांस लेते है तो हमारे सांस लेने के साथ कई हानिकारक कण भी साथ में जाते रहते है। जैसा की हम सभी जानते है, अधिक धूम्रपान भी सेहत के लिए हानिकारक है। ये हमारे शरीर के फेफड़े को अंदर से जला देता है।

आप भारत के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक में रहते हैं और धूम्रपान करने वाले हैं, तो सेब आपके सबसे अच्छे दोस्त हैं। क्वेरसेटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सेब फेफड़ों को कई प्रकार के प्रदूषकों और जलन से बचाने का एक शानदार तरीका है। कुछ अध्ययनों के अनुसार, क्वेरसेटिन फेफड़ों के कैंसर की रोकथाम में भी अत्यधिक उपयोगी है। प्रकृति ने हमें कई ऐसे चीजों से नमाजा है जो हमारे फेफड़े स्वस्थ रखने के लिए मददगार साबित हो सकती है।

कई वायु प्रदूषक की वजह से श्वास संबंधित समस्याएं हो सकती है जैसे अस्थमा, ब्रोनकाइटिस, निमोनिया, सांस लेने में तकलीफ हो सकती हैं। हम सभी को फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन एक्सरसाइज जैसे ब्रीदिंग की एक्सरसाइज, हेल्दी डाइट ये सभी  लेना जरूरी होता है। अपने फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हम सभी को डाइट में हेल्दी फूड्स का सेवन करना चाहिए,

लहसुन

लहसुन में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। लहसुन फ्री रेडिकल्स से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। लहसुन का सेवन करने से फेफड़े स्वस्थ रहते है। कच्चा लहसुन सेहत के लिए फायदेमंद है। नियमित रूप से कच्चे लहसुन का सेवन फेफड़ों के कैंसर का खतरा  कम होता है।

चुकंदर

चुकंदर को नाइट्रेट का अच्छा स्रोत माना जाता है। चुकंदर का सेवन शरीर के लिए बेहद लाभदायक होता है। इसके सेवन से फेफड़े स्वस्थ रहते हैं और कार्य करने की क्षमता भी अच्छी रहती है। नाइट्रेट का उपयोग ब्लड की वेसल्स को रिलैक्स करता है। हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है और शरीर में ऑक्सीजन को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर पाए जाते है।

हल्दी

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती है। हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है।हल्दी में करक्यूमिन नामक पदार्थ मौजूद होता है, जो फेफड़ों की हेल्थ के लिए लाभदायक होता है।

नट्स

नट्स में एंटीइंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती है। नट्स विटामिन ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है। नट्स को अपने आहार में शामिल करने से शरीर में ऑक्सीजन लेवल सही रहता है और सांस से जुड़ी परेशानियों का खतरा कम होता है। स्वस्थ फेफड़ों के लिए नट्स का सेवन फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है जो की विभिन्न बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।