अपनाएं ये घरेलू उपाय, थायराइड होगा कंट्रोल और कम हो जाएंगी आपकी परेशानियां

आज के समय में थायराइड एक आम समस्या बन गई है। असंतुलित हार्मोन, गलत खान-पान, तनाव और आयोडीन की कमी के कारण भी थायराइड होता है। यह समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक देखी जाती है। थायराइड दो प्रकार के होते हैं: हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म। थायरॉयड ग्रंथि हमारी गर्दन के पीछे स्थित होती है और यह हमारे शरीर के चयापचय को नियंत्रित करती है।लेकिन कई बार यह प्रोसेस धीमा हो जाता है और थायराइड की समस्या हो जाती है। थायराइड होने पर वजन तेजी से बढ़ने लगता है, बाल झड़ते है, कमजोरी का अनुभव होता, बहुत पसीना आता है, पीरियड्स में अनियमितता और हार्ट बीट तेज होना थायराइड के लक्षण हैं। अक्सर जब लोगों को थायराइड होता है तो वे इसे कंट्रोल करने के लिए दवाइयां लेना शुरू कर देते हैं। लेकिन आपको बता दें, दवाइयों के साथ-साथ घरेलू उपायों से भी इसे कंट्रोल किया जा सकता है। घरेलू नुस्खों के बारे में जानने के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के चिकित्सक डॉ. केपी सरदाना से।

नारियल तेल- नारियल तेल थायरॉयड ग्रंथि के बेहतर कामकाज करने में मदद करते हैं। नारियल का तेल, वजन कम करने में मदद करता है, चयापचय बढ़ाता है और शरीर के तापमान को संतुलित करता है। इसका सेवन करने के लिए खाने बनाने में इसका उपयोग करें।

सेब का सिरका- सेब का सिरका हार्मोन के संतुलित उत्पादन करने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, वजन कम होता है और शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकलते हैं। इसके नियमित सेवन से पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद मिलती है। इसका सेवन करने के लिए रोज सुबह इसे 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका और शहद को मिलाकर लें।

अदरक- अदरक के सेवन से थायराइड को कंट्रोल किया जा सकता है। अदरक में पोटेशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने के साथ इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। अदरक का सेवन करने के लिए इसकी चाय या इसे खाने में डालकर खाया जा सकता है।

विटामिन बी- थायराइड की समस्या को दूर करने के लिए विटामिन बी का सेवन बहुत जरूरी होता है। विटामिन बी का सेवन करने के लिए डाइट में अंडे, मांस, मछली, फलियां, दूध और अखरोट को शामिल करें। विटामिन बी के सेवन से शरीर हेल्दी रहने के साथ कई बीमारियां भी दूर होती हैं।

विटामिन डी- विटामिन डी की कमी से थायराइड की समस्या हो सकती है। हर दिन सुबह 15 मिनट की धूप लेने की कोशिश करें। ऐसा करने से कैल्शियम का अवशोषण भी बेहतर होगा और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होगी। शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए संतरे का जूस और अंडे की जर्दी का सेवन किया जा सकता है।

थायराइड को कंट्रोल करने के लिए इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि इन उपायों को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:

ज्यादा सोचने से होने वाले तनाव को कम करने में मदद करेंगे ये 5 सुपरफूड, जानिए फायदे