जीभ में जलन दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, मिलेगा आराम

कुछ लोगों को जीभ में जलन महसूस होती है। यह समस्या कई कारणों से हो सकती है. लेकिन खाने से जीभ का जलना इसका मुख्य कारण माना जाता है। वहीं, कई बार आप ब्रश करते समय जीभ को बहुत तेजी से साफ करते हैं, जिससे जीभ छिल जाती है। ऐसे में आपको कुछ भी खाते या पीते समय जलन महसूस हो सकती है। इस समस्या को आप बर्निंग माउथ सिंड्रोम भी कह सकते हैं।यह एक आम समस्या है, जो जलन, जीभ छिलने या पेट खराब होने के कारण हो सकती है। दरअसल, पेट खराब होने से जीभ पर छाले हो सकते हैं। ऐसे में जब आप खाना खाते हैं तो आपको जलन महसूस होती है। आइए आगे जानते हैं कि आप इस समस्या से कैसे बच सकते हैं।

जीभ में जलन को दूर करने के घरेलू उपाय –
शहद- जीभ की जलन को ठीक करने के लिए आप शहद का उपयोग कर सकते हैं। शहद में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो जलन को दूर करने में सहायक होते हैं। यदि, जीभ में छालों की वजह से जलन हो रही है, तो ऐसे में आप छालों पर शहद लगा सकते हैं। इस उपाय को आप दिन में दो से तीन बार तक कर सकते हैं।

दही खाओ- जीभ की जलन को कम करने के लिए आप दही का सेवन कर सकते हैं। दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो पाचन के लिए जरूरी माने जाते हैं। जीभ की जलन को दूर करने के लिए आप दिन में दो बार एक कटोरी दही का सेवन कर सकते हैं।

ठंडा जल पियो- बर्निंग माउथ सिंड्रोम की स्थिति में आपको ठंडा पानी पीना चाहिए। इससे जीभ को आराम मिलता है। इसके अलावा आप जीभ पर बर्फ का एक छोटा सा टुकड़ा भी रख सकते हैं। इससे जलन या छाले ठीक करने में मदद मिलती है। अगर आपको बर्फ खाने में परेशानी हो रही है तो आप आइसक्रीम का सेवन कर सकते हैं।

कुल्ला- मुंह से बैक्टीरिया दूर करने के लिए आप गुनगुने पानी से गरारे कर सकते हैं। इससे जीभ में बैक्टीरिया और सूजन से राहत मिलती है। गरारे करने से संक्रमण का खतरा भी कम हो जाता है।

एसिडिक चीजों का सेवन न करें 

जीभ में जलन महसूस होने एसिडिक आहार जैसे – नींबू, सोडा, टमाटर आदि का सेवन न करें। दरअसल, एसिडिक चीजों का खाने से आपके मुंह में जलन बढ़ सकती है। साथ ही, आपको दर्द हो सकता है।

जीभ में जलन होने पर आप घरेलू उपाय से आराम पा सकते हैं। लेकिन, यदि आपको यह समस्या काफी समय से बनी हुई है, तो यह पेट की गड़बड़ी का कारण हो सकती है। ऐसे में आप डॉक्टर से संपर्क करें। इसके अलावा, जीभ में जलन होने पर ज्यादा तीखा और गर्म खाने से बचें।

यह भी पढ़ें:

झुर्रियां और दाग-धब्बे कम करने के लिए रोज रात को शहद के साथ लगाएं ये 2 चीजें