अपनाएं ये 5 उपाय, तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

महिलाओं में पेट की चर्बी की समस्या काफी आम है। इसके लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जिनमें से सबसे आम हैं उनकी खराब जीवनशैली, हार्मोनल असंतुलन और शारीरिक रूप से सक्रिय न होना। लेकिन शरीर का वजन बढ़ने से महिलाओं में कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, खासकर पेट पर चर्बी जमा होना हार्मोनल असंतुलन का संकेत हो सकता है।जब शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी कम होती है, तो इसकी वजह से शरीर में मौजूद एनर्जी ठीक से उपयोग नहीं पाती है और धीरे-धीरे शरीर में फैट के रूप में जमा होने लगती है। लेकिन यह महिलाओं में डायबिटीज, थायराइड, हृदय रोग आदि के जोखिम को बढ़ाता है, इसके अलावा कई पीसीओएस जैसी समस्याओं का भी कारण बन सकता है। इसलिए महिलाओं के लिए शरीर में स्वस्थ वजन को बनाए रखना बहुत जरूरी है।

लेकिन महिलाएं इस बात को लेकर काफी चिंतित रहती हैं कि पेट की चर्बी कैसे कम करें। कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि शरीर के अन्य अंगों का वजन तो आसानी से कम हो जाता है, लेकिन पेट की जिद्दी चर्बी कम नहीं होती। ऐसे में कई बार महिलाएं काफी निराश हो जाती हैं। महिलाएं अपने पेट की चर्बी कैसे कम कर सकती हैं, इसकी बेहतर जानकारी पाने के लिए हमने क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और आहार विशेषज्ञ से बात की।

महिलाओं के लिए पेट कम करने के उपाय- डायटीशियन की मानें, तो यह सही है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए पेट की चर्बी कम करना थोड़ा कठिन हो सकता है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है, कि उनके लिए वजन कम करने के तरीके अलग हैं। वजन कम करने के लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। कुछ सरल टिप्स को फॉलो करके महिलाएं आसानी से अपना पेट कम कर सकते है जैसे,

गर्म पानी का सेवन करें- कोशिश करें कि सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पिएं। इसके अलावा आपको पूरा दिन गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। इससे अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है, पाचन और मेटाबॉलिज्म भी दुरुस्त रहता है।

एक्सरसाइज करें- वजन कम करने के लिए शारीरिक रूप से एक्टिव रहना बहुत जरूरी है। आप जिम जाकर एक्सरसाइज करें, योग का अभ्यास करें या 30-40 मिनट पैदल चलें, सुनिश्चित करें कि एक्सरसाइज जरूर करें। इससे अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

प्रोटीन युक्त आहार लें- प्रोटीन रिच फूड्स का सेवन अधिक करें, हालांकि आपकी डाइट में कार्ब्स और फैट्स होना भी जरूरी हैं। इसलिए संतुलित आहार लें। बस आपको ध्यान यह रखना है, कि रोटी या चावल की तुलना में, फल, सब्जियों, सलाद आदि का सेवन अधिक करें।

अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है- वजन कम करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप अपने शरीर को पर्याप्त आराम दें। इसलिए 7-8 घंटे जरूर सोएं, इससे शरीर को रिकवरी में मदद मिलती है।

हर्बल चाय पिएं- भोजन के 10-15 मिनट बाद हर्बल चाय पिएं। आप ग्रीन टी, कैमोमाइल टी, जीरा या सौंफ की चाय या दालचीनी आदि की चाय पी सकते हैं। इससे भोजन के बेहतर पाचन में मदद मिलती है और मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। इस तरह आप अधिक कैलोरी बर्न करते हैं।

यह भी पढ़ें:

मोटापा कम करने के लिए करें सूर्य नमस्कार, जानें इसे करने का सही तरीका