लूज मोशन से छुटकारा पाने के लिए आसान घरेलू उपाय अपनाए

दस्त की बीमारी किसी को भी हो सकती है। दस्त के कारण व्यक्ति का स्वास्थ्य कमजोर हो जाता है। अगर समय पर दस्त को नहीं रोका गया तो हॉस्पिटल जाने की नौबत भी आ सकती है। इसलिए आमतौर पर जब भी किसी को दस्त होती है, तो व्यक्ति सबसे पहले दवाई का सेवन कर दस्त पर नियंत्रण पाने की कोशिश करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दस्त रोकने के लिए घरेलू उपाय से भी दस्त पर तुरंत नियंत्रण (Home Remedies for Loose Motion) पाया जा सकता है?

दस्त क्या है? (What is Diarrhea or Loose Motion in Hindi?)
गुदा मार्ग (Anal region) से पानी की तरह बार-बार मल का बाहर निकलना दस्त कहलाता है। दस्त कई कारणों से हो सकती है। शरीर में उपस्थित दोष वात, पित्त, कफ में मुख्यतः वातदोष असंतुलित हो जाता है। इससे शरीर की पाचन क्रिया (Digestive system) को कमजोर हो जाती है। खाया हुआ खाना अच्छे से पच नहीं पाता, और बिना पचा हुआ खाना पतला होकर मल के रास्ते बार-बार निकलने लगता है। मल झागयुक्त थोड़ी-थोड़ी मात्रा में होने लगता है।

दस्त होने के कारण 
दस्त होने के ये कारण हो सकते हैंः-

  • अस्वस्थ्य भोजन या दूषित पानी का सेवन करने से जब पाचन क्रिया में संक्रमण (Infection) हो जाता है, तब दस्त की समस्या हो जाती है।
  • रात का बचा हुआ बासी खाना खाने से दस्त हो सकती है।
  • बाहर की तैलीय चीज जैसे- समौसा, पिज्जा, बर्गर आदि तथा मैदे तथा बेसन से बनी हुई चीजें ज्यादा खाने से भी दस्त हो सकती है।
  • मानसिक तनाव, शोक या भय होने से भी दस्त होती है।
  • मल को ज्यादा देर तक रोकने से दस्त होती है।
  • ज्यादा दूषित मदिरा का सेवन करने से दस्त हो सकती है।
  • समान मात्रा से ज्यादा पानी पीने से दस्त हो सकता है।
  • बहुत ज्यादा तेल, मिच-मसाला वाला खाना खाने से भी दस्त हो सकती है।
  • बहुत अधिक मात्रा में मीठी चीज का सेवन करने से भी दस्त हो सकती है।

लूज मोशन या दस्त के लिए कुछ घरेलू नुस्खे आपको आराम दिला सकते हैं। यहां कुछ सामान्य और प्रभावी उपाय हैं:

धनिया पानी:

– धनिया के बीजों को पानी में भिगोकर रखें और उसे पीसकर पानी को पीएं।

– यह आपके पेट को सुकून देगा और दस्त को कम करने में मदद कर सकता है।

केला:

– केला लूज मोशन को ठीक करने में मदद कर सकता है, क्योंकि इसमें पोटेशियम होता है जो दस्त को रोकने में मदद कर सकता है।

राइस वॉटर (चावल का पानी):

– चावल को उबालकर उसका पानी पीना भी लूज मोशन के इलाज में मदद कर सकता है।

पानी का सही से सेवन:

– बहुत ज्यादा पानी पीना लूज मोशन को कम करने में मदद कर सकता है, क्योंकि यह शरीर को विषैले पदार्थों से साफ करता है।

नींबू:
1 कप ताजे पानी में 1 छोटा चम्मच नींबू का रस मिला लें। रोज सुबह- दोपहर-शाम को खाली पेट या खाने के बाद लेें। इससे आंतों की धीरे-धीरे सफाई हो जाती है। दस्त के साथ जिनको आँव आने लगता है, उसमें यह नुस्खा बहुत कारगर सिद्ध होता है।

ध्यान दें कि अगर लूज मोशन लंबे समय तक बना रहता है या यह बार-बार हो रहा है, तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लेना चाहिए, क्योंकि यह दिग्गज समस्याएं का कारण हो सकता है।

आसान तरीके से वजन घटाने के लिए दिनचर्या में शामिल करें ये आदतें