टेलीविजन अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी जब से मां बनी हैं तब से वह सातवें आसमान पर हैं. पंखुड़ी और उनके पति गौतम रोडे ने 25 जुलाई 2023 को अपने जुड़वां बच्चों एक बेटा और एक बेटी का वेलकम किया था. तब से ये कपल अपने न्यू बॉर्न बच्चों के साथ पेरेंटिंग के खूबसूरत पल एंजॉय कर रहे हैं साथ ही फैंस के साथ भी अपनी लाइफ से जुड़े हर अपडेट शेयर कर रहे हैं. वहीं अब न्यू मॉम पंखुड़ी अवस्थी ने अपने पोस्टपार्टम ग्लो की तस्वीरें शेयर कर हर किसी को हैरान कर दिया है.
पंखुड़ी अवस्थी ने अपने पोस्टपार्टम ग्लो की तस्वीरें की शेयर
न्यू मॉम पंखुड़ी अवस्थी ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में एक्ट्रेस अपने पोस्टपार्टम ग्लो को फ्लॉन्ट करते हुए दिखीं. इतना ही नहीं पंखुड़ी तस्वीर में बिल्कुल फिट नजर आ रही थी. मिरर सेल्फी के दौरान एक्ट्रेस ने अपना फ्लैट टमी भी फ्लॉन्ट किया. वहीं फोटो में पंखुड़ी ब्लैक कलर की टी-शर्ट के साथ डेनिम स्कर्ट और व्हाइट स्नीकर्स में काफी प्यारी लग रही थी. उन्होंने गोल्डन हुप्स और मिनिमल मेकअप के साथ बालों को खुला छोड़कर अपना लुक कंपलीट किया था.इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “ पोस्टपार्टम के 27 दिन.”
शादी के पांच साल बाद पेरेंट्स बने हैं गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी
बता दें कि पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोड़े ने साल 2018 में शादी की थी. अपनी मैरिज के तकरीबन पांच साल कपल ने इस साल ही प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. इस फेज के दौरान इस कपल ने अपनी तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की. वहीं 25 जुलाई को ये जोड़ी प्यारे से ट्विंस बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं. हाल ही में गौतम ने अपने नन्हे मुन्नों के बारे में भी बात की थी. उन्होंने अपनी बेटी को एक्सप्रेशन क्वीन बताया था और बेटे के लिए कहा था कि वो बहुत मुंह बनाता है.”
यह भी पढे –
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भी देखी ‘Gadar 2′,सनी देओल की परफॉर्मेंस को बताया शानदार
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check