सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘कोख’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। इस फिल्म में मशहूर बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा भी नज़र आयेंगे। यह उनकी पहली भोजपुरी फिल्म होगी। इस फिल्म में वे प्रदीप पांडेय चिंटू की पिता की भूमिका निभाने वाले हैं।
फिल्म के निर्माता राकेश डांग और लाल विजय शाहदेव हैं, जबकि इस फिल्म का निर्देशन प्रबीण कुमार शर्मा ने किया है। फिल्म के सहनिर्माता अमृता शाहदेव और मधुकर वर्मा हैं। जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी आएगा। फिल्म के निर्माता राकेश डांग ने कहा कि कोख एक सामाजिक विषय है, जो सीधे महिलाओं से जुड़ता है। इस फिल्म की कहानी दर्शकों को एक अलग ही मनोरंजन के यात्रा पर ले जाएगी, जहां उन्हें समाज की हकीकत से भी रूबरू कराएगी।
फिल्म को लेकर एक्साइटेड नजर आए चिंटू ने कहा कि कथा प्रधान फिल्मों में काम करना हर अभिनेता का सपना होता है। इस मामले में मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे ऐसी फिल्में लगातार मिलती हैं। ‘कोख’ भी उसी में एक होगी। इसमें मेरी भूमिका बेहद अलग और चैलेंजिंग है। उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को पसंद आएगी। सबसे बड़ी बात है कि यह फिल्म बहुत अच्छी बनी है, जिसे दर्शक खूब प्यार और आशीर्वाद दे। इस फिल्म के गीत संगीत भी दर्शकों के दिल को छू लेने वाले हैं।
इसलिए मुझे उम्मीद है कि फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स को भी पसंद आएगी। यशपाल शर्मा ने भी फिल्म को शानदार बताया और कहा कि इस फिल्म में काम करने का अनुभव खास रहा।फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू और यशपाल शर्मा के साथ पूजा गांगुली, संचिता बनर्जी और माया यादव भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘कोख’ के लेखक लाल विजय शाहदेव हैं। छायांकन अजित सिंह ने किया है। संगीत ओम झा का है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check