एक्टर प्रकाश राज ने तीन दिन पहले चंद्रयान-3 का मजाक उड़ाया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई थी। इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट कर सफाई दी। उस विवादित ट्वीट को लेकर प्रकाश राज के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। अब चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद उनका ट्वीट चर्चा में है।”भारत और पूरी मानवता को गर्व होगा। ISRO, Chandrayaan3, Vikram Lander और जिसने भी इसे सफल करने में योगदान दिया, सबका शुक्रिया। आशा करता हूं कि इसके बाद हम ब्रह्माण्ड से जुड़े रहस्यों के बारे में और जान पाएंगे।”
प्रकाश राज के ट्वीट पर नेटिज़न्स की प्रतिक्रिया
”ओवरएक्टिंग के लिए 50 रुपये काटे”, ”रोते हुए आपने ये ट्वीट किया होगा”, ”कितने दुख के साथ आपने ये ट्वीट किया होगा”, ”आपको शर्म आ रही है कि आपने इसे बेच दिया”, ”आप चाय की दुकान कब लगाओगे”, कई लोगों ने कमेंट में उनका कार्टून शेयर कर उनकी आलोचना की है।
वह कौन सा ट्वीट है जिससे प्रकाश राज विवादों में आ गए?
प्रकाश राज ने 21 अगस्त को एक ट्वीट किया था। इसमें इसरो के पूर्व प्रमुख के सिवन का कार्टून था, जिसमें सिवन चाय डालते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस कार्टून को शेयर करते हुए लिखा, ”चंद्रमा से विक्रम लैंडर द्वारा भेजी गई पहली तस्वीर, वाह।”
ट्रोल किए जाने के बाद एक और ट्वीट नफरत को नफरत ही दिखती है… मैं तो आर्मस्ट्रॉन्ग के टाइम के (मतलब बहुत पुराना, 1969) जोक की बात कर रहा था, हमारे केरल के चायवाला का जश्न मनाते हुए। ट्रोल्स ने कौन सा चायवाला देख लिया? अगर आपको एक मजाक समझ नहीं आता तो ये आप ही का मजाक है। थोड़ा मैच्योर हो जाइए। इसी बीच प्रकाश राज के खिलाफ कर्नाटक में मामला दर्ज किया गया।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check