अपकमिंग फिल्म ‘देवा’ में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े के साथ एक्टर पावेल गुलाटी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। उन्होंने फिल्म में अपने स्टंट खुद किए हैं।एक्शन शैली के प्रति अपने जुनून को लेकर एक्टर ने सीन में बॉडी डबल्स को न लेते हुए अपने सारे स्टंट खुद करने का फैसला किया।
अपने अनुभव पर बात करते हुए पावेल ने कहा, ”फिल्म ‘देवा’ पर काम करना चुनौतियों के साथ एक रोमांचक यात्रा रही है। मैंने एक्शन से भरपूर सीन के लिए अपनी जान लगा दी।”
एक्टर ने आगे कहा, “अपने स्टंट खुद करना एक कठिन लेकिन अच्छा अनुभव रहा, जिससे मुझे चरित्र के सार को पूरी तरह से अपनाने और एक्शन दृश्यों की प्रामाणिकता को बढ़ाने का मौका मिला।”जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित, ‘देवा’, प्रशंसित मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check