दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने आम आदमी पार्टी (आप) के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन को बंद करने की शुक्रवार को घोषणा की।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।लोक कल्याण मार्ग पर ही प्रधानमंत्री का आवास स्थित है।पुलिस के निर्देश के बाद डीएमआरसी ने स्टेशन बंद करने की घोषणा की।
इससे पहले दिन में डीएमआरसी ने आईटीओ मेट्रो स्टेशन को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बंद रखने की घोषणा की थी।डीएमआरसी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”दिल्ली पुलिस की सलाह पर अगली सूचना तक आईटीओ मेट्रो स्टेशन के अलावा लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन भी बंद रहेगा।”
ये भी पढ़े:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check