एक युवक एक पुलिसवाले के साथ मारपीट, हाथापाई करने के जुर्म में अदालत में पेश किया गया।
जज – क्या हुआ था ?
युवक – जनाब, मैं टेलीफोन बूथ में था और एकदम शान्तिपूर्ण ढंग से अपनी गर्लफ्रेन्ड रीना से बातें कर रहा था। तभी ये सांड जैसा पुलिसिया वहां पहुंच गया और न जाने इसे फोन करने की ऐसी क्या जल्दी थी कि इसने मेरी बांह पकड़कर मुझे बाहर खींचा और सड़क पर धक्का दे दिया।
जज – तो इसलिए तुम आपे से बाहर हो गए और तुमने इसके साथ हाथापाई की।
युवक – जी जनाब।
जज – ये तो सचमुच इस पुलिसवाले की बहुत ज्यादती है। जब तुम पहले से बूथ में मौजूद थे तो ……
युवक – इसने और भी ज्यादती की जनाब।
जज – अच्छा ? और भी ज्यादती की ?
युवक – जी, फिर इसने रीना की भी बांह पकड़कर उसे बाहर खींचा और उसे भी सड़क पर धक्का दे दिया…….😜😂😂😂😛🤣
***************************************************************************************************
एक जापानी महिला अपनी सहेली के साथ सिंगापुर की सड़कों से गुजर रही थी।
तभी एक महिला ने अपने प्रेमी को खिड़की के बाहर धक्का दिया जो नीचे रखे कूड़ेदान में जा गिरा।
यह देखकर जापानी महिला ने अपनी सहेली से कहा – ये सिंगापुरी महिलाएं बहुत फिजूलखर्च होती हैं।
वो कैसे ? सहेली ने पूछा ।
अब देखो न ! यह आदमी अभी और चार-पांच साल इसके काम आ सकता था।😜😂😂😂😛🤣
***************************************************************************************************
एक लड़की अपने बॉय-फ्रेंड को अपनी माँ से मिलाने घर लेकर गई.
वहाँ से लौटकर
लड़की – मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आये.
लड़का – कुछ भी हो पर शादी मैं तुमसे ही करूँगा …
आंटी से कहना, मुझे भूल जाएँ !😜😂😂😂😛🤣
***************************************************************************************************
एक आदमी की बीवी लापता हो गई.
उस आदमी ने अखबार में बीवी की गुमशुदगी का इश्तहार कुछ इस तरह छपवाया –
“मेरी बीवी पिछले पांच दिनों से लापता है. जो कोई भी उसकी खोज-खबर मेरे पास लाएगा या उसे खोजने की कोशिश करेगा… वह अपनी जान से हाथ धो बैठेगा !”😜😂😂😂😛🤣
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check