एक कंजूस आदमी जिंदगी भर अपने पुत्रों को कम से कम खर्च करने की हिदायतें देता रहा था।
जब वह मरणासन्न स्थिति में पहुंच गया तो पुत्र आपस में मशवरा करने लगे कि किस प्रकार पिता की इच्छा के अनुसार कम से कम खर्च में उनकी अंतिम यात्रा निपटाई जाए।
एक ने कहा – ”ऐम्बुलेंस में ले जाया जाए।”
दूसरे ने कहा – ”नहीं, ऐम्बुलेंस बहुत मंहगी होगी। ठेलागाड़ी में ले चलते हैं।”
तीसरे ने कहा – ”क्यों न साइकिल पर बांधकर ले चलें?”
यह सब सुनकर कंजूस से रहा नहीं गया। उठकर बोला –
”कुछ मत करो, मेरा कुर्ता और जूते ला दो। मैं पैदल ही चला जाऊंगा।”😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
प्रेमी – रेखा, तुमने अपने पिता से कहा है कि तुमसे शादी करने के लिए तैयार हूं, तो वे क्या बोले?
प्रेमिका – वे आंखें मूंदकर बोले – हे भगवान, जिस मूर्ख की तलाश में धरती आकाश में घूम रहा था, उसे तुमने इतनी आसानी से भेज दिया।😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
पड़ोसी महिला – आपका लड़का मेरी नकल उतारता हैं, आप उसे रोकती नहीं?
.
लड़के की मां – बहन ! कई बार उसे समझा चुकी हूं की मूर्खों की नकल मत किया करो पर वह मानता ही नहीं।😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
मालकिन को उदास देखकर नौकरानी ने कारण पूछा तो मालकिन ने बताया –
मेरे पति ऑफिस की सुंदर लड़की से प्यार करने लगे हैं।
नौकरानी ने कहा – नहीं ऐसा कभी नहीं हो सकता।
यह सब आप मुझे जलाने के लिए कह रही हैं।😜😂😂😂😛🤣
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check