आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही यह फिल्म सेंसर बोर्ड (CBFC) की मंज़ूरी के बिना मुश्किल में फंसी हुई है। दरअसल, फिल्म के दो दृश्यों को लेकर आमिर खान और सेंसर बोर्ड के बीच सहमति नहीं बन पा रही है।
सेंसर बोर्ड ने मांगे दो कट, आमिर ने किया इनकार
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, CBFC ने फिल्म में दो कट लगाने का सुझाव दिया है, लेकिन आमिर खान का मानना है कि ये सीन फिल्म की कहानी के लिए बेहद अहम हैं और इन्हें बिना काटे ही फिल्म पास की जानी चाहिए। आमिर और फिल्म के निर्देशक आर.एस. प्रसन्ना का मानना है कि ये सीन जब संदर्भ में देखे जाते हैं, तो उनका भाव स्पष्ट और उपयुक्त लगता है।
कौन-से सीन हैं विवाद में, अब तक खुलासा नहीं
फिल्म के किन दो दृश्यों पर आपत्ति जताई गई है, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन आमिर की ओर से साफ़ कर दिया गया है कि वो फिल्म में कोई बदलाव नहीं करना चाहते। इसी कारण फिल्म का सर्टिफिकेशन अटका हुआ है।
16 जून को आमिर की सेंसर बोर्ड से मीटिंग
सूत्रों के अनुसार, आमिर 16 जून को CBFC की एक्ज़ामिनिंग कमेटी से मुलाकात करने वाले हैं। इस बैठक में वे अपनी बात विस्तार से रखेंगे और उम्मीद की जा रही है कि कोई हल निकल सकता है। यदि बोर्ड फिल्म को पास कर देता है, तभी एडवांस बुकिंग शुरू की जाएगी।
UK में पास हुई फिल्म, 12A सर्टिफिकेट के साथ
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म को ब्रिटिश सेंसर बोर्ड पहले ही पास कर चुका है। वहां इसे 12A सर्टिफिकेट मिला है, यानी 12 साल से कम उम्र के बच्चे पैरेंट्स की निगरानी में यह फिल्म देख सकते हैं। फिल्म का कुल रनटाइम 2 घंटे 35 मिनट है।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check