इस समय दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्मों के साथ-साथ अपनी पुरानी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। उनके एक्स बॉयफ्रेंड और एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दीपिका के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि रिश्ता खत्म होने के बाद भी दोनों के बीच दोस्ताना संबंध कायम रहा। इसके अलावा, मुजम्मिल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत और एक खास अनुभव के बारे में भी साझा किया।
मुजम्मिल ने मॉडलिंग और एक्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने फिल्ममेकर पूजा भट्ट की फिल्म ‘धोखा’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी, जब रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से डेब्यू किया था, जिसके लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिला था। उसी साल नील नितिन मुकेश भी फिल्म ‘गद्दार’ से अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे।
“मैं रणबीर से बेहतर था”
सिद्धार्थ कनन से बातचीत में मुजम्मिल ने दावा किया कि जब रणबीर को उनके डेब्यू पर अवॉर्ड मिला था, तो दो बड़े एक्टर्स ने उनसे कहा था कि वह असल में अवॉर्ड के हकदार थे। मुजम्मिल ने कहा,
“मुझे लगता है कि रणबीर ने उस साल ‘सांवरिया’ से डेब्यू किया था और नील नितिन मुकेश ‘जॉनी गद्दार’ से। नाना पाटेकर ने मुझसे कहा कि मैं सारे अवॉर्ड का हकदार था। मुझे भी ऐसा लगा कि ‘धोखा’ के लिए मुझे बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिलना चाहिए था। मैं मानता हूं कि मैं रणबीर से बेहतर था।”
जब शाहरुख ने किया नाम पुकार
मुजम्मिल ने यह भी बताया कि उन्हें अवॉर्ड शो में आमंत्रित तक नहीं किया गया था, जबकि रणबीर कपूर को पहले से बुलाया गया था। उन्होंने आगे कहा, “मुझे बहुत बुरा लगा जब शाहरुख खान ने मेरा नाम बुलाकर कहा कि मैं स्टेज पर आकर अवॉर्ड लेना डिजर्व करता था। मैं तब रोने लगा था, यह अनुभव मेरे लिए बहुत दर्दनाक था।”
मुजम्मिल के ये खुलासे उनके संघर्ष और फिल्मी दुनिया की जटिलताओं को उजागर करते हैं।
यह भी पढ़ें:
लोहे की कड़ाही में ये 5 चीजें कभी न बनाएं, वरना बिगड़ सकती है सेहत
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check