फल खाने से शरीर को पोषण तो मिलता ही है, लेकिन कुछ फल ऐसे भी हैं जो खास फायदे देते हैं। अंगूर उन्हीं में से एक है। आयुर्वेद में अंगूर को सभी फलों में श्रेष्ठ माना गया है।
जैसा कि आयुर्वेद में कहा गया है – “दराक्ष फलोत्तमा”, यानी अंगूर सभी फलों में सबसे उत्तम है।
खट्टा-मीठा स्वाद देने वाला यह छोटा सा फल, सेहत से जुड़ी कई बड़ी समस्याओं को दूर करने में कारगर है।
आइए जानते हैं, अंगूर खाने से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं और ये किन हेल्थ इश्यूज़ से बचाता है।
अंगूर खाने के जबरदस्त फायदे
✅ 1. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
एक कप अंगूर में लगभग 4.8mg विटामिन C होता है। यह इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाता है और शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। अंगूर में नैचुरल एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं।
✅ 2. बेहतर नींद दिलाए
अंगूर में मेलाटोनिन नाम का हार्मोन पाया जाता है, जो अच्छी और गहरी नींद लाने में मदद करता है। मेलाटोनिन शरीर की स्लीप साइकल को रेगुलेट करता है और नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है।
✅ 3. आंखों के लिए फायदेमंद
अंगूर में मौजूद ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे पिगमेंट आंखों की रोशनी को बेहतर बनाते हैं। ये आंखों को तेज रोशनी की जलन और थकावट से बचाते हैं और विजुअल फोकस को बढ़ाते हैं।
✅ 4. दिल की सेहत का रखे ख्याल
अंगूर में पाया जाने वाला रेसवेराट्रोल नामक तत्व दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है। ये कंपाउंड ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, धमनियों को सख्त होने से बचाता है और दिल का दौरा पड़ने के खतरे को कम करता है।
✅ 5. शरीर को रखे हाइड्रेटेड
अंगूर में 80% से ज़्यादा पानी होता है। एक कप अंगूर में करीब 121 ग्राम पानी होता है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और हाइड्रेशन बनाए रखता है – खासकर गर्मियों में।
यह भी पढ़ें:
सुरवीन चावला ने किया बड़ा खुलासा: “कभी बॉडी शेमिंग झेली, कभी वजन बढ़ाने की सलाह मिली
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check