आजकल हमारी डाइट में तेल, मैदा, चीनी और बाहर का तला-भुना खाना इतना अधिक हो गया है कि हमारे खाने से फायदा कम और नुकसान ज्यादा होने लगा है। खराब लाइफस्टाइल की वजह से अब लोग हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड शुगर जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ये बीमारियां हमारे शरीर में कई गंभीर जटिलताओं को जन्म देती हैं। खासकर हाई कोलेस्ट्रॉल को सबसे खतरनाक माना जाता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से नसें सिकुड़ने लगती हैं, जिससे हार्ट तक खून की सप्लाई कम हो जाती है। इसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
लेकिन घबराइए नहीं! सही लाइफस्टाइल अपनाकर और कुछ खास घरेलू उपायों से आप अपने कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं दो ऐसे घरेलू मसाले जिनका पानी पीकर आप बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।
हल्दी और काली मिर्च के जादुई फायदे
हल्दी को आयुर्वेद में एक अद्भुत औषधि माना गया है। यह न केवल शरीर के बढ़ते हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करती है, बल्कि कई अन्य बीमारियों से भी बचाती है। जब हल्दी के साथ काली मिर्च का सेवन किया जाता है, तो इसका फायदा और बढ़ जाता है।
हल्दी में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं। वहीं, काली मिर्च में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण भी कोलेस्ट्रॉल घटाने में सहायक होते हैं। साथ ही, ये दोनों वजन घटाने में भी मदद करते हैं और नसों में ब्लड क्लॉट बनने की समस्या को कम करते हैं। नियमित रूप से हल्दी और काली मिर्च का पानी पीने से हार्ट अटैक का खतरा भी काफी कम हो जाता है।
कोलेस्ट्रॉल घटाने वाला हल्दी-काली मिर्च पानी कैसे बनाएं?
बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट हल्दी और काली मिर्च का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है:
एक पैन में 1 गिलास पानी डालकर उबाल लें।
पानी में आधा चम्मच हल्दी पाउडर और आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर डालें।
इसे अच्छे से 2-3 मिनट तक उबलने दें।
पानी को छानकर सुबह खाली पेट पिएं।
इस पानी को नियमित रूप से कुछ हफ्तों तक पीने से शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसके साथ ही मोटापा, सर्दी-खांसी और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है।
यह भी पढ़ें:
ब्रश करते समय आती है उल्टी? जानिए इसके पीछे छिपे हो सकते हैं गंभीर कारण
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check