शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए सभी विटामिन जरूरी होते हैं। इनमें से विटामिन B12 एक ऐसा महत्वपूर्ण विटामिन है जो न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी को बेहतर बनाता है, बल्कि दिमाग, रक्त और तंत्रिका तंत्र के लिए भी बेहद आवश्यक है। अगर शरीर में विटामिन B12 की कमी हो जाए तो कमजोरी, थकान, और एनीमिया जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
विटामिन B12 क्यों है जरूरी?
यह दिमाग को स्वस्थ रखता है।
रेड ब्लड सेल्स और डीएनए के निर्माण में मदद करता है।
तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है।
इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है।
विटामिन B12 के मुख्य स्रोत:
नॉनवेज विकल्प
चिकन, मछली और मीट विटामिन B12 के सबसे अच्छे स्रोत हैं।
अंडे
अंडे में विटामिन B12 और B2 अच्छी मात्रा में होते हैं। रोजाना 2 अंडे खाने से लगभग 46% विटामिन B12 की जरूरत पूरी होती है।
डेयरी प्रोडक्ट्स
दूध, दही और पनीर जैसे पशु उत्पाद विटामिन B12 के अच्छे स्रोत हैं।
शाकाहारी विकल्प
बादाम, काजू, जई और नारियल का दूध विटामिन B12 देने में सहायक होते हैं।
सोयाबीन विटामिन B12 से भरपूर है। सोया मिल्क, टोफू या सोयाबीन की सब्जी का सेवन करें।
ध्यान दें
नॉनवेज खाने वालों में विटामिन B12 की कमी कम देखने को मिलती है। शाकाहारियों को इस विटामिन को पाने के लिए विशेष ध्यान देना चाहिए।
यह भी पढ़ें:
ब्रश करते समय आती है उल्टी? जानिए इसके पीछे छिपे हो सकते हैं गंभीर कारण
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check