कौन नहीं चाहता कि वह हमेशा जवान और तंदुरुस्त बना रहे? लेकिन कहा भी गया है — “जवानी लौट कर नहीं आती और बुढ़ापा पीछा नहीं छोड़ता।” ऐसे में अगर समय रहते बुढ़ापे को कंट्रोल ना किया जाए, तो शरीर और चेहरा दोनों उम्र से पहले ही थकने लगते हैं।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी जवानी लंबे समय तक बनी रहे, तो अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव लाना जरूरी है। आहार में ऐसी चीजें शामिल करें, जो शरीर को अंदर से पोषण दें और उम्र का असर चेहरे पर न दिखे। ऐसी ही एक अद्भुत औषधि है — आंवला।
क्यों है आंवला चिर-यौवन का स्रोत?
आंवला को आयुर्वेद में अमृत समान माना गया है। विटामिन C से भरपूर आंवला न केवल इम्यूनिटी को मजबूत करता है, बल्कि बाल, त्वचा, आंखों और शरीर की संपूर्ण शक्ति को बनाए रखता है।
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, सबसे पहले असर दिखता है —
सफेद बाल
गंजापन
झुर्रियां
आंखों की रोशनी कमजोर होना
बार-बार बीमार पड़ना
आंवला इन सभी संकेतों को आने से पहले ही रोकने की ताकत रखता है।
रोज़ 1 आंवला खाने के फायदे
✅ झुर्रियों को कम करता है – विटामिन C त्वचा को टाइट और यंग बनाए रखता है
✅ बालों को काला, घना और मजबूत करता है
✅ आंखों की रोशनी बढ़ाता है – विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
✅ इम्यूनिटी मजबूत करता है – रोगों से बचाव करता है
✅ पाचनतंत्र को दुरुस्त रखता है – फाइबर से भरपूर
✅ दिमागी ताकत और याददाश्त को बढ़ाता है
✅ दिल, डायबिटीज और कैंसर से करता है बचाव
आंवला में पाए जाने वाले पोषक तत्व
विटामिन C – संतरे से 20 गुना ज्यादा
विटामिन A, B1 और E
आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस
फाइबर और कार्बोहाइड्रेट्स
फ्लेवोनोल्स, पॉलीफेनोल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स
एल्कलॉइड और फ्लेवोनोइड्स – मानसिक स्वास्थ्य और इम्यूनिटी के लिए लाभकारी
आंवला कैसे खाएं?
रोज़ सुबह खाली पेट 1 ताजा आंवला खाएं
आंवला जूस पी सकते हैं
आंवला मुरब्बा या चूर्ण का भी सेवन किया जा सकता है
सुखा हुआ आंवला या कैंडी भी फायदेमंद होती है
यह भी पढ़ें:
करीना-तुषार की फिल्म जो आज भी दिल को छू जाती है
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check