डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए मेथी का इस्तेमाल खूब होता है। इसमें मौजूद गुण ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार साबित होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेथी सिर्फ डायबिटीज ही नहीं, बल्कि कई दूसरी गंभीर बीमारियों में भी फायदेमंद है? खास बात यह है कि अगर आप मेथी को अंकुरित कर के खाएं, तो इसके पोषक तत्व और भी अधिक सक्रिय हो जाते हैं। आइए जानते हैं अंकुरित मेथी के बेहतरीन फायदे और इसे कैसे खाएं।
मेथी स्प्राउट्स में पाए जाने वाले पोषक तत्व
मेथी के अंकुरित दाने पोषण से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के अनुसार, अंकुरित मेथी में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, विटामिन सी, मैग्नीशियम और पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
अंकुरित मेथी के फायदे और उपयोग
1. हाई कोलेस्ट्रॉल में लाभकारी:
जो लोग रोजाना अंकुरित मेथी खाते हैं, उनका कोलेस्ट्रॉल स्तर कम रहता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा घटता है। मेथी ब्लड में ट्राइग्लिसराइड्स फैट के जमाव को रोकती है और इसे नियंत्रित करती है।
2. बेहतर मेटाबॉलिज्म:
अंकुरित मेथी मेटाबॉलिज्म को सुधारती है और बड़ी आंत में ग्लूकोज के अवशोषण को कम करती है। यह अग्नाशय की बीटा कोशिकाओं के निर्माण में भी मदद करती है।
3. हाई ब्लड प्रेशर में मददगार:
यह सोडियम के स्तर को नियंत्रित कर ब्लड प्रेशर और हृदय गति को संतुलित रखती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड वेसल्स को स्वस्थ बनाए रखते हैं।
4. बवासीर में राहत:
कब्ज की समस्या से बवासीर बढ़ती है, लेकिन मेथी का फाइबर डाइजेशन बेहतर बनाकर कब्ज कम करता है और मल त्याग को आसान बनाता है।
अंकुरित मेथी का सेवन कैसे करें?
रात को 2 चम्मच मेथी को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह जब मेथी अंकुरित हो जाए तो इसे खाली पेट खाएं। रोजाना इस तरह सेवन से न केवल डायबिटीज कंट्रोल होगी, बल्कि आपकी सेहत भी मजबूत बनेगी।
यह भी पढ़ें:
स्किनकेयर से पहले जरूरी है यह बात, वरना बढ़ेगी स्किन प्रॉब्लम
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check