पनीर कैल्शियम और प्रोटीन का समृद्ध स्रोत है, जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। भारतीय खाने में पनीर का खास स्थान है और मेहमानों के आने पर या खास मौके पर इसे जरूर बनाया जाता है। पनीर स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ विटामिन, प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पनीर का अत्यधिक सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है? आइए जानते हैं किन लोगों को पनीर का सेवन कम करना चाहिए या बिलकुल नहीं करना चाहिए।
किन लोगों को पनीर से बचना चाहिए?
1. फूड पॉइज़निंग का खतरा:
पनीर में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। अगर खराब क्वालिटी का पनीर ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो फूड पॉइज़निंग हो सकती है।
2. एलर्जी वाले:
अगर आपको लैक्टोज इनटोलरेंस की समस्या है तो पनीर का सेवन सावधानी से करें। भले ही पनीर में लैक्टोज कम होता है, लेकिन एलर्जी की संभावना बनी रहती है।
3. कमजोर पाचन तंत्र:
ज्यादा पनीर खाने से पाचन में दिक्कतें हो सकती हैं। यह दस्त, गैस और पेट में सूजन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।
4. हार्ट पेशेंट:
पनीर में फैट की मात्रा अधिक होती है, जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकती है। हार्ट की समस्या वाले लोगों को पनीर का सेवन कम या लो फैट पनीर/टोफू से बदलना चाहिए।
5. हाई ब्लड प्रेशर:
पनीर में सोडियम की मात्रा भी होती है, जो ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के मरीज ज्यादा पनीर खाने से बचें।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check