मधुमेह यानी डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट को लेकर खास सतर्क रहने की जरूरत होती है। ज़रा-सी लापरवाही भी सेहत पर भारी पड़ सकती है। मीठी चीज़ों से परहेज करना इनकी डाइट का अहम हिस्सा होता है, क्योंकि शरीर में ब्लड शुगर लेवल को संतुलित बनाए रखना जरूरी होता है।
इसी वजह से अक्सर यह सवाल सामने आता है — क्या डायबिटीज के मरीज चीकू खा सकते हैं? आइए जानते हैं इसका जवाब।
क्या डायबिटीज के मरीज़ों को खाना चाहिए चीकू?
चीकू स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर फल है, लेकिन यह मीडियम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) वाला फल है। इसका GI करीब 55 से 65 के बीच होता है, जो यह दर्शाता है कि यह ब्लड शुगर लेवल को मध्यम गति से बढ़ा सकता है।
इसलिए, यदि आपका शुगर लेवल नियंत्रण में है तो आप सीमित मात्रा में चीकू खा सकते हैं, लेकिन नियमित रूप से या अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
चीकू में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है और यह फ्लेवोनॉइड्स व पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर में सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। फिर भी, डायबिटीज के रोगियों को चीकू खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ज़रूर लेनी चाहिए।
किन लोगों को ज़रूर खाना चाहिए चीकू?
चीकू न सिर्फ स्वाद में मीठा होता है, बल्कि इसके सेहतमंद फायदे भी खूब हैं। आइए जानें, किन लोगों के लिए यह फल खासतौर पर फायदेमंद है:
🔹 पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
चीकू में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज से राहत देता है। यह आंतों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
🔹 हड्डियों को बनाए मज़बूत
इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों को मज़बूती प्रदान करते हैं।
🔹 आंखों के लिए लाभकारी
चीकू में विटामिन A और बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाए रखने और रतौंधी जैसी समस्याओं को रोकने में मदद करता है।
🔹 त्वचा को दे प्राकृतिक निखार
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन E त्वचा को जवान बनाए रखते हैं। यह झुर्रियों को कम करता है और कोलेजन के निर्माण को बढ़ावा देता है।
यह भी पढ़ें:
हरियाणा बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुरू, यहां जानें पूरी प्रक्रिया
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check