मौसम बदलते ही इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए पिएं ये सेहतमंद चाय

इन दिनों मौसम करवट ले रहा है और बदलता मौसम कई तरह की बीमारियों को साथ लाता है। ऐसे में कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। इम्यूनिटी कमजोर होने पर बीमारियों से उबरना मुश्किल हो जाता है। अक्टूबर का महीना खत्म होने वाला है और सर्दियों की दस्तक हो चुकी है। इस मौसम में सर्दी-खांसी की परेशानी आम हो जाती है। साथ ही, चाय का सेवन भी बढ़ जाता है। तो क्यों न इस बार हम अपनी चाय से ही इम्यूनिटी को स्ट्रांग करें? जी हां, अगर हम अपनी नॉर्मल चाय से परहेज कर कुछ खास चाय का सेवन करें, तो यह हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकता है और हमें बीमारियों से बचा सकता है। आइए जानते हैं इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कौन सी चाय फायदेमंद हो सकती है।

Immunity बढ़ाने के लिए पिएं ये चाय
1. अदरक की चाय
अदरक में कई तरह के गुण होते हैं जो आपको एलर्जी, सूजन और कीटाणुओं से बचाते हैं। यह पाचन क्रिया को मजबूत करता है और ब्लड सर्कुलेशन को इंप्रूव करता है। अदरक की चाय गले के इंफेक्शन का खतरा भी कम करती है। इसे बनाने के लिए 1 कप पानी में अदरक के टुकड़ों को डालकर उबालें और पिएं।

2. तुलसी की चाय
तुलसी के पत्ते एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूती देते हैं। यह चाय सांस से जुड़ी समस्याओं में भी लाभकारी होती है। तुलसी के पत्तों से बनी चाय को रोजाना सर्दियों में पिएं। इसे बनाने के लिए ताजे तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर पी लें। इसमें किसी स्वीटनर की जरूरत नहीं होती, तुलसी की चाय की खुद की खुशबू ही काफी होती है।

3. हल्दी की चाय
हल्दी को आयुर्वेद में एक जादुई औषधि माना जाता है। इसमें मौजूद कर्क्यूमिन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टी है। हल्दी की चाय आपको इंफेक्शन से लड़ने में मदद करती है, क्योंकि यह एंटी-बैक्टीरियल भी है। इसे नियमित रूप से पीना सेहत के लिए फायदेमंद है।

4. पेपरमिंट टी (पुदीने की चाय)
पुदीने के पत्तों की चाय, यानी पेपरमिंट टी, सर्दी-खांसी और रेस्पिरेटरी इंफेक्शन से बचाव में सहायक होती है। इस चाय से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। साथ ही, गले की खराश और खांसी में भी राहत मिलती है।

5. दालचीनी वाली चाय
दालचीनी में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। सर्दियों में दालचीनी की चाय पीने से आपका शरीर शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है, जिससे आप स्वस्थ रहते हैं। दालचीनी वाली चाय हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती है।

यह भी पढ़ें:

पंजाब ने एलएसजी को हराया, अय्यर को जीत के बाद भी सताई चिंता