IPL के बीच सूर्यकुमार की बड़ी इन्वेस्टमेंट! मुंबई में खरीदे 21.1 करोड़ के दो लग्जरी फ्लैट

IPL 2025 के बीच टीम इंडिया के T20 कप्तान और मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उन्होंने मुंबई के एक लग्जरी अपार्टमेंट में दो शानदार फ्लैट खरीदे हैं, जिनकी कीमत उनकी IPL सैलरी से डेढ़ गुना ज्यादा है!

21.1 करोड़ रुपये में खरीदे दो फ्लैट – रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव ने 25 मार्च 2025 को मुंबई के देवनार इलाके में ‘गोडरेज स्काई टैरेस’ प्रोजेक्ट के दो फ्लैट्स खरीदे। इनकी कुल कीमत 21.1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस सीजन मुंबई इंडियंस ने उन्हें 16.35 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, यानी उनकी IPL सैलरी भी इन फ्लैट्स की कीमत के आगे कम पड़ गई!

क्या खास है सूर्या के नए ठिकानों में?
👉 अपार्टमेंट – ‘गोडरेज स्काई टैरेस’ प्रोजेक्ट में स्थित
👉 कुल कारपेट एरिया – 4,222.7 स्क्वायर फीट
👉 फ्लैट्स का कुल क्षेत्रफल – 4,568 स्क्वायर फीट
👉 दोनों फ्लैट्स अलग-अलग फ्लोर पर स्थित
👉 6-लेयर वाली हाई-टेक कार पार्किंग सुविधा

IPL 2025 में कप्तानी कर चुके हैं सूर्यकुमार
सूर्यकुमार यादव इस समय IPL 2025 में व्यस्त हैं। पहले मैच में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी की थी, क्योंकि हार्दिक पंड्या चोट के कारण बाहर थे। हालांकि, मुंबई इंडियंस यह मुकाबला 4 विकेट से हार गई।

अब नहीं होंगे कप्तान, लेकिन बल्लेबाजी में भरपूर दम दिखाएंगे!
मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 29 मार्च को गुजरात टाइटंस से होगा। इस मैच में हार्दिक पंड्या की वापसी के साथ कप्तानी भी उन्हीं के हाथ में होगी। हालांकि, सूर्यकुमार यादव अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टीम को जिताने की पूरी कोशिश करेंगे।

क्या IPL 2025 में सूर्या अपनी टीम को चैंपियन बना पाएंगे? और क्या उनके ये नए फ्लैट्स उनके लिए ‘लकी चार्म’ साबित होंगे? जवाब तो मैदान पर ही मिलेगा

यह भी पढ़ें:

तलाक के बाद भी करोड़ों में खेलेंगे चहल, एलिमनी से ज्यादा होगी कमाई