अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को एक बड़ा झटका लगा है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने उन्हें अखाड़े से निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही, आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी को भी किन्नर अखाड़े से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
उनका यह निष्कासन इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने ममता कुलकर्णी, जो देशद्रोह की आरोपी हैं, को अखाड़े में शामिल किया और बिना जानकारी के उन्हें महामंडलेश्वर का पद दे दिया।
ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में पिंडदान कर संन्यास की दीक्षा ली थी, और किन्नर अखाड़े ने उनका पट्टाभिषेक कर उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दी थी। कहा गया कि किन्नर अखाड़े के आचार्य लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने उन्हें दीक्षा दी।
इसके बाद ममता कुलकर्णी को नया नाम ‘श्री यामाई ममता नंद गिरि’ दिया गया। इससे पहले ममता ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने बताया कि साध्वी बनने के बाद वे संगम, काशी और अयोध्या की यात्रा करने का संकल्प लेंगी।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check