मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने वादा किया है कि अगले छह महीने में राज्य में पूर्ण तरीके से शांति बहाल हो जाएगी। साथ ही उन्होंने पद छोड़ने से भी इनकार और कहा कि न तो उन्होंने कोई अपराध किया है और न ही कोई घोटाला किया है। इंटरव्यू में एन बीरेन सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने कुकी-जो और मैतेई नेताओं से बातचीत करने के लिए एक दूत नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि मई 2023 से मणिपुर में जातीय हिंसा चल रही है। कुकी-जो और मैतेई जातीय समूहों के बीच संघर्ष में अब तक 226 लोग मारे जा चुके हैं। एन बीरेन सिंह ने कहा कि बातचीत से विवाद का हल हो सकता है। वहीं बातचीत के लिए सीएम सिंह ने जिस दूत की नियुक्ति की है, वो नगा विधायक और हिल एरिया कमेटी के अध्यक्ष डिंगंगलुंग गंगमेई हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check