कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश के विकास के लिए हमें मिलकर काम करनाहोगा। खड़गे ने मंगलवार को संसद के सेंट्रल हॉल में सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विकास के लिए हमें पार्टी लाइन से हटकर काम करने की जरूरत है। तभी देश का विकास संभव है।
खड़गे ने कहा कि यह सेंट्रल हॉल कई ऐतिहासिक क्षणों का गवाह रहा है। यह स्थान संविधान सभा की बैठकों के साथ पंडित नेहरू के संबोधन का साक्षी रहा है।
यह सेंट्रल हॉल भारत की संसद की समृद्ध विरासत का गवाह है। इसी हॉल में संविधान सभा की बैठक 1946 से 1949 तक हुई थी। खड़गे ने कहा कि वह आज के मौके पर विनम्रतापूर्वक डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और बीआर अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उन्हें प्रणाम करते हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check