ये 4 चीजें संतरा खाने के बाद कभी न खाएं , सेहत पर पड़ सकता है दुस्प्रभाव

संतरा एक खट्टे फल है, इसमें विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा संतरा एंटीऑक्सीडेंट और पोटैशियम का भी अच्छा स्रोत है। नियमित रूप से संतरा खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। संतरे में कुछ मात्रा में कैल्शियम, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम भी होता है। इसलिए आपको सर्दियों में संतरे का सेवन जरूर करना चाहिए। लेकिन संतरा खाने के बाद आपको कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए।आईये आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन एक्सपर्ट से जानें संतरा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए-

आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन एक्सपर्ट बताती हैं कि आयुर्वेद के अनुसार जो भी हम खाते हैं, उसकी एक प्रकृति होती है। उसका असर हमारी सेहत पर पड़ता है। अगर दो अलग-अलग प्रकृति वाले खाद्य पदार्थ एक साथ खाए लिए जाते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए कोई भी चीज खाने से पहले आपको इसके साथ, इसके बाद क्या खाना चाहिए, इसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। आयुर्वेद में बताया गया है कि किस खाद्य पदार्थ के बाद क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? आज हम बात कर रहे हैं संतरा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

संतरा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?
आयुर्वेद के अनुसार संतरे की तासीर ठंडी होती है। इसमें विटामिन सी के अलावा विटामिन ए और विटामिन बी भी होता है। संतरा मैग्नीशियम और फॉस्फोरस का भी अच्छा सोर्स है।

1. संतरे के बाद दूध सेवन न करें- न्यूट्रीशन एक्सपर्ट बताती हैं कि आपको कभी भी संतरे के साथ दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप संतरा खा रहे हैं, तो आपको दूध से बनी चीजों से भी परहेज करना चाहिए। दरअसल, आयुर्वेद में दूध के साथ खट्टे खाद्य पदार्थों का सेवन करना नुकसानदायक बताया गया है। अगर आप संतरे के साथ दूध का सेवन करते हैं, तो इससे आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इन दोनों खाद्य पदार्थों को खाने के बीच गैप होना बहुत जरूरी है। दूध के साथ इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

2. संतरे के बाद न खाएं गाजर- वैसे तो अधिकतर लोग संतरे और गाजर का जूस मिक्स करके पीना पसंद करते हैं। लेकिन आपको इस कॉम्बिनेशन से बचना चाहिए। यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इन दोनों को साथ में लेने से पित्त की अधिकता हो सकती है। यह सीने में जलन पैदा कर सकता है।

3. खाना खाने के बाद भी न खाएं संतरा- न्यूट्रीशन एक्सपर्ट बताती हैं कि खाना खाने के बाद भी संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे एसिडिटी, सीने में जलन हो सकती है। संतरा खाने के बाद कोई भी अन्य खाद्य खाने के लिए आपको एक घंटे का इंतजार करना चाहिए। यानी संतरा खाने के बाद एक घंटे तक कुछ नहीं खाना चाहिए।

4. संतरे के साथ दही कभी न खाएं- संतरा खाना काफी लाभदायक होता है। इसलिए आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। लेकिन संतरे के साथ दही कभी नहीं खानी चाहिए। संतरे के साथ दही खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। संतरा के बाद आपको खीर भी नहीं खानी चाहिए।

संतरा खाने का सही समय क्या है? 
संतरा एक सिट्रस फ्रूट है। इसलिए आपको इसका सेवन सुबह के समय बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे आपको गैस, एसिडिटी की समस्या बन सकती है। सुबह के वक्त खट्टे फल खाना सेहत को नुकसान पहुंचाता है। साथ ही संतरे का सेवन रात के समय भी नहीं करना चाहिए। संतरा खाना से बेस्ट टाइम होता है दोपहर। दिन के समय संतरा खाना अधिक लाभकारी माना जाता है। आप खाना खाने के एक घंटे पहले या खाना खाने के एक घंटे बाद संतरा खा सकते हैं। इससे आपका डाइजेशन बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें:

रोजाना खाएं ये 5 चीजें, कमजोर लिवर होगा मजबूत